देहरादून। राजधानी के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ महाभियान की शुरूआत गुरूवार को प्रेमनगर से हो गयी। इससे पहले प्रेमनगर थाने में पुलिस अधिकारियों की बैठक ली गई। कार्रवाई से पहले राजस्व एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पैमाइश एवं चिन्हीकरण किया। इसके बाद अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो गई। वहीं इस दौरान कुछ व्यापारी खुद ही अतिक्रमण हटाने में जुट गए। वहां उप जिलाधिकारी की अगुवाई में तहसीलदार, लेखपाल, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, एमडीडीए के अधिकारियोें के साथ-साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया ।
जिला प्रशासन से साफ किया है कि यदि किसी कब्जेदार को कोई आपत्ति है तो मौके पर राजस्व अभिलेखों से मिलान कर अपनी समस्या या शंका का निस्तारण कर सकता है। जिलाधिकारी ने बताया कि फ्लाईओवर, आरओबी के नीचे अतिक्रमण हटाने के बाद इसके नीचे फायर बिग्रेड के वाहन, पीडब्ल्यूडी के उपकरण रखे जाएंगे। साथ ही जन सुविधा केंद्र भी खोले जाएंगे।
एमडीडीए उपाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चिन्हीकरण के बाद जिन कब्जेदारों ने चिन्ह मिटाए हैं, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है।
सीबीआई का दुरूपयोग कर रही केन्द्र सरकारः हरीश रावत
Thu Sep 5 , 2019
देहरादून। स्टिंग प्रकरण में सीबीआई की कार्रवाई के बन रहे आसार के बीच पूर्व सीएम हरीश रावत ने एक बार फिर न्यायालय पर भरोसा और सत्य की जीत होने की बात कही। रावत ने सीबीआई के लिए तीखे शब्दों का प्रयोग किया। रावत ने कहा-सीबीआई अपने मालिक के आदेश का […]

You May Like
-
बड़कोट निकाय चुनाव में सभी बूथों में मतदान
Pahado Ki Goonj November 18, 2018


