HTML tutorial
HTML tutorial

भटवाड़ा में ध्याणियों ने कराया श्री नर्सिंग महापुराण का भव्य आयोजन

Pahado Ki Goonj


भटवाड़ा में ध्याणियों ने कराया श्री नर्सिंग महापुराण का भव्य आयोजन
प्रतापनगर। पट्टी धारमंडल की ग्राम सभा भटवाड़ा स्थित श्री केदारी नर्सिंग देवता मंदिर प्रांगण में सोमवार को ध्याणियों के तत्वावधान में श्री नर्सिंग महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं बुजुर्ग शामिल हुए और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।
इस अवसर पर प्रतापनगर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजेश्वर पैन्यूली ने कथा पंडाल पहुंचकर व्यासपीठ पर विराजमान व्यास श्री मुकेश रयाल से नर्सिंग महापुराण कथा का श्रवण किया तथा नर्सिंग देवता के औतारया श्री देवेंद्र जोशी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

https://www.facebook.com/share/v/19LDuT3FR8/

आयोजन में ध्याणियों श्रीमती विजय लक्ष्मी रयाल, श्रीमती सरिता भद्री, श्रीमती मकानी देवी तिवाड़ी सहित ग्राम सभा की महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ग्रामीणों ने नर्सिंग देवता से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों की जानकारी भी साझा की। इस दौरान ग्राम प्रधान शांति प्रसाद पेटवाल, ग्राम प्रधान गुड्डी देवी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से भी मुलाकात हुई।
कार्यक्रम में उत्तम सिंह, कुलवीर पंवार तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Next Post

चारधाम यात्रा: सुरक्षा, सुगम दर्शन और संवाद पर जोर

चारधाम यात्रा: सुरक्षा, सुगम दर्शन और संवाद पर जोर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रा प्रबंधन का मूल मंत्र “सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद” होना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और […]

You May Like