
चमोली। कर्णप्रयाग पुलिस ने एक महीने पहले अलकनंदा नदी किनारे मिले अज्ञात शव की गुत्थी को सुलझाते हुए हत्यारोपी क्षेत्र पंचायत सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। रूपए के लेने-देन को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था।
पुलिस ने बताया कि 10 मार्च को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि लंगासू क्षेत्र में चण्डिका माता मंदिर के नीचे अलकनंदा नदी के किनारे एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि मृतक के हाथ-पैर प्लास्टिक की रस्सी से बंधे हुए थे। जिससे मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हो रहा था। मृतक के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में सुराज पुरोहित लिखा हुआ था, किंतु कोई आधिकारिक दस्तावेज न मिलने के कारण पहचान संभव नहीं हो सकी। इस दौरान पुलिस ने मौके पर आसपास के गांवों के स्थानीय व्यक्तियों को भी शव की शिनाख्त के लिए बुलाया। किसी के भी द्वारा मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इस पर पुलिस द्वारा मौके पर ही पंचायतनामा की कार्यवाही संपन्न की. साथ ही, मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फील्ड यूनिट टीम द्वारा उसके हाथों के फिंगरप्रिंट भी लिए गए. 72 घंटे तक शिनाख्त न होने पर नियमानुसार पोस्टमार्टम कर शव का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मृतक के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में सुराज पुरोहित अंकित होना ही जांच की सबसे अहम कड़ी साबित हुई। इसी आधार पर पुलिस टीम ने जांच को आगे बढ़ाते हुए ‘पुरोहित’ सरनेम वाले गांवों में छानबीन शुरू की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि गौचर के सामने स्थित बमोथ गांव में इस नाम का व्यक्ति गांव के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा हुआ है। इसके बाद मोबाइल नंबर के आधार पर सर्विलांस किया गया। जिसमें उसकी अंतिम लोकेशन नन्दप्रयाग क्षेत्र में पाई गई। विभिन्न कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस टीम ने जांच को आगे बढ़ाया।
हत्याकांड में नया मोड़ तब आया जब 23 मार्च को मृतक की पत्नी मंजू देवी ने सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों को देखकर शव की पहचान अपने पति सूरज पुरोहित के रूप में की। परिजनों ने बताया कि सूरज 15 फरवरी के बाद से अचानक लापता हो गया था। 24 मार्च को मृतक सूरज पुरोहित की पत्नी मंजू देवी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसआईटी और एसओजी की संयुक्त टीम का गठन किया. वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के पुलिस टीम को निर्देश दिए।
पुलिस जांच के दौरान प्रकाश में आया कि मृतक सूरज पुरोहित नन्दप्रयाग स्थित नन्दाकिनी होटल में ठहरा हुआ था। नरेन्द्र तोपाल के माध्यम से मधुबन ढाबे में कार्य कर रहा था। पूछताछ में नरेन्द्र तोपाल ने बताया कि सूरज 15 फरवरी को काम छोड़कर चला गया था। स्थानीय स्तर पर जानकारी एकत्र करने पर यह सामने आया कि उसने मृतक से दस हजार रुपये उधार लिए थे।
पुलिस टीम ने नन्दप्रयाग क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच की. इस दौरान घटना से संबंधित महत्वपूर्ण फुटेज पुलिस को प्राप्त हुई। इन फुटेज में दिनांक 16 फरवरी की रात को नरेन्द्र तोपाल मृतक के शव को एक प्लास्टिक के कट्टे में अपनी अल्टो कार की डिग्गी में रखकर झूलाबगड़ पुल की ओर ले जाता हुआ दिखाई दिया। कुछ समय बाद वापस लौटकर वाहन धोता हुआ भी नजर आया। साक्ष्यों के आधार पर जब नरेन्द्र तोपाल से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि 16 फरवरी को उसने सूरज पुरोहित की हत्या की। शव के हाथ-पैर बांधकर रात के समय सैकोट मार्ग स्थित झूलाबगड़ पुल से अलकनंदा नदी में फेंक दिया। साथ ही, साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से मृतक का मोबाइल फोन एवं अन्य सामान भी नदी में बहा दिया।
हत्या का कारण पूछे जाने पर नरेन्द्र तोपाल ने बताया कि वह एक सामाजिक एवं प्रतिष्ठित व्यक्ति है। वर्तमान में क्षेत्र पंचायत सदस्य सरतोली है। उसने जनवरी में सूरज पुरोहित से 10 हजार रुपये उधार लिए थे। उसके अनुसार, सूरज पुरोहित शराब का सेवन करता था। नशे की हालत में उसे सार्वजनिक स्थानों पर अपशब्द कहकर अपमानित करता था। उधारी को लेकर बार-बार बेइज्जत करता था।
आगे पढ़ें
मसूरी और दून में तेज बारिश और ओलावृष्टि से दिलाई गर्मी से राहत
देहरादून। गुरूवार दोपहर बाद उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मसूरी में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि ने ठंडक बढ़ा दी है। वहीं, देहरादून में दिन के समय काली घटाएं छा गई और तेज बारिश शुरू हो गई। जिसने दून के लोगों को गर्मी से भारी राहत दिलाने का काम किया।
मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।
पहाड़ों की रानी मसूरी में गुरुवार सुबह मौसम साफ था और धूप खिली हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में आसमान पर बादल छा गए। दोपहर करीब दो बजे बूंदाबांदी शुरू हुई, जो जल्द ही तेज बारिश और ओलावृष्टि में बदल गई।
कुछ ही समय में मसूरी की पहाड़ियां ओलों की सफेद चादर से ढक गईं। बारिश और ओलावृष्टि के चलते तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया, जिससे लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। अप्रैल के अंतिम दिनों में ही यहां दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड महसूस होने लगी।बदरीनाथ, नई टिहरी, और पौड़ी में भी मौसम ने करवट बदली। दोपहर करीब दो बजे से बारिश का दौर जारी है, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई।
आगे पढ़ें
शुक्रवार से आदि कैलास यात्रा शुरू
पिथौरागढ़। पवित्र आदि कैलास यात्रा शुक्रवार से विधिवत आरंभ होगी। जिला प्रशासन ने यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बताया कि 28 अप्रैल से यात्रियों को इनर लाइन परमिट जारी किए जा रहे हैं। पंजीकृत यात्री तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को प्रस्थान करेंगे।
जिलाधिकारी ने यात्रियों से अपील की है कि प्रस्थान से पहले मौसम की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें। उच्च हिमालयी क्षेत्र की कठिन परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने यात्रियों को चार पहिया चालित वाहनों के उपयोग की सलाह दी है। अधिकारियों के अनुसार यात्रा मार्ग पूरी तरह सुचारू है और सड़क मार्ग खोल दिया गया है। मार्गों के रखरखाव एवं सुचारू संचालन के लिए सीमा सड़क निर्माण संगठन को सक्रिय कर दिया गया है।
आगे पढ़ें
कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा का पांच दिवसीय गढ़वाल दौरा छह से
देहरादून। उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा छह मई से गढ़वाल क्षेत्र का दौरा करेंगी। पांच दिवसीय दौरे के दौरान वह पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली व टिहरी जिले में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी कार्यक्रम व रणनीति पर चर्चा करेंगी।प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि छह मई को प्रदेश प्रभारी ऋषिकेश पहुंचेंगी। सात मई को श्रीनगर में पौड़ी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी। आठ मई को बाबा केदार के दर्शन कर प्रदेश प्रभारी अगस्त्यमुनि में रुद्रप्रयाग जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगी।नौ मई को गोपेश्वर के बिरही में चमोली जिला के कार्यकर्ताओं की बैठक बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगी। 10 मई को बदरीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर वापस श्रीनगर पहुंचेंगी। 11 मई को चंबा में टिहरी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कर वापस नई दिल्ली रवाना होंगी।
आगे पढ़ें
सुरक्षा को खतरा बने जिले के 56 जर्जर विद्यालय भवन जिला प्रशासन ने कराए ध्वस्त
देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी/जिलाधिकारी सविन बसंल को प्रेषित रिपोर्ट के अनुसार, जनपद में चिन्हित कुल 64 पूर्णतः र्जीर्ण-शीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 भवनों का ध्वस्तीकरण कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि शेष भवनों पर कार्रवाई प्रगति पर है।
गुरूवार को यहां जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जनपद के जर्जर एवं निर्जीर्ण विद्यालय भवनों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को तेज गति से संचालित किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी/जिलाधिकारी को प्रेषित रिपोर्ट के अनुसार, जनपद में चिन्हित कुल 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 भवनों का ध्वस्तीकरण कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि शेष भवनों पर कार्रवाई प्रगति पर है। जिलाधिकारी के सख्त रूख कड़े निर्देश पर 64 जर्जर विद्यालय भवन निष्प्रोज्य ध्वस्त किए गए है। तथा शेष 8 निष्प्रोज्य भवन 1 माह के भीतर ध्वस्त कर दिए जाएंगे। इस सम्बन्ध में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जिलाधिकारी को अपनी आख्या प्रस्तुत की है। जिले में 04 माध्यमिक तथा 52 प्रारम्भिक विघालयों के भवनों का ध्वस्तीरकण किया जा चुका है। इसी प्रकार विघालयों में पूर्ण रूप से निष्प्रोज्य कक्षा कक्षों में माध्यमिक विद्यालय के 07 तथा प्रारम्भिक विद्यालय 10 कक्ष में से 14 का ध्वस्तीकरण किया गया है। तथा 03 निष्प्रोज्य कक्षा कक्षों को एक माह के भीतर ध्वस्त कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी की सख्ती से जिले के जर्जर पड़े सैकड़ो स्कूल भवन पहलीबार एक साथ ध्वस्त किए गए है।
जिलाधिकारी द्वारा शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाचार्यों की नकेल कसने पर जर्जर भवन के चिन्हिकरण एवं ध्वस्तीकरण की कार्यवाही हुई है। जिले के विकासखण्ड चकराता में 23, कालसी में 17, विकासनगर में 8, सहसपुर में 2, रायपुर में 14, डोईवाला में 17 विघालय भवन चिन्हित किए गए थे। जिनमें में से कुल 70 विघालय भवनों एवं विद्यालय कक्षों का ध्वस्तीकरण किया जा चुका है, शेष जिन विद्यालय भवनों एवं विघालय कक्षों ध्वस्तीकरण विभिन्न कारणों से पूर्ण नहीं हो पाया है, ऐसे 11 पूर्ण एवं आंशिक रूप से निर्जीर्ण भवनों को ध्वस्तीकरण हेतु एक माह का अतिरिक्त समय देने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विघार्थियों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है, जर्जर भवनों को शीघ्र हटाकर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा शिक्षण कार्य बाधित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था निरंतर जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने जनपद के सभी जर्जर विद्यालय भवनों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता पर लिया गया है। विघार्थियों की सुरक्षा के साथकृसाथ उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित करना हमारी सर्वाेच्च जिम्मेदारी है, जिसके लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी निर्देशित किया गया हैै। शेष भवनों पर भी शीघ्र कार्रवाई पूरी की जाएगी।
आगे पढ़ें
शादी की खुशियां मातम में बदली, कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की निर्मम हत्या,आरोपी फरार
पिथौरागढ़। बीती बुधवार रात जनपद के अस्कोट थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। रात को हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के दौरान गांव में एक शादी समारोह था, जिसके बाद शादी की खुशियां भी ठंडी पड़ गईं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी पति को तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात पिथौरागढ़ जिले के अस्कोट थाने के अंतर्गत नेपाल सीमा के पास द्वालीसेरा गांव में एक शादी समारोह था। गांव के ही भुवन प्रसाद (50) और उसकी पत्नी गीता देवी (38) भी इस कार्यक्रम में शामिल थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ।बताया जा रहा है कि फिर वो घर चले गए। घर जाने के बाद भुवन प्रसाद ने कुल्हाड़ी से गीता देवी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। गांव के लोगों को घटना की सूचना तब मिली जब भुवन प्रसाद के परिजनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। मौके पर गीता देवी का शव खून से लथपथ शव पड़ा। इस पर पुलिस को सूचित दी गई। इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी केएस रावत ने बताया कि फिलहाल जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार बुधवार रात द्वालीसेरा गांव में एक शादी समारोह था। गांव के भुवन प्रसाद (50) और उनकी पत्नी गीता देवी (38) भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर भुवन प्रसाद और गीता देवी के बीच विवाद हो गया। इस झगड़े बाद दोनों पति-पत्नी घर चले गए थे। पति ने वारदात को अन्जाम घर आने के बाद दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की गहनता से जांच कर हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतका के दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
आगे पढ़ें
पहचान छिपाकर साधू के वेश में अवैध रूप से रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार
पौड़ी। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक को अवैध रूप से भारत में रह रहे होने पर गिरफ्तार किया गया।कोतवाली लक्ष्मणझूला पुलिस और अभिसूचना इकाई ने रामझूला रोड स्थित काली मंदिर के पास अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सनीउर रहमान उर्फ सत्यसाधू (39 वर्ष) के रूप में बताई, जो बांग्लादेश के फरीदपुर का निवासी है।आरोपी ने स्वीकार किया कि वह वर्ष 2016 से बिना वीजा भारत में रह रहा था और उसने दिल्ली के पते पर फर्जी नाम से आधार कार्ड भी बनवाया था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक एक्सपायर बांग्लादेशी पासपोर्ट, आधार कार्ड, तीन मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट, पेन ड्राइव सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
आगे पढ़ें
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश,तीन गिरफ्तार
उधम सिंह नगर। जिला मुख्यालय रुद्रपुर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की मदद से पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कई महिलाओं का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट उधम सिंह नगर की टीम ने रुद्रपुर क्षेत्र में एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार के संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया। यह कार्रवाई निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस टीम के अन्य सदस्य भी शामिल थे।
पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि आवास-विकास तिराहे के पास स्थित सन सिटी कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर कोहिनूर स्पा सेंटर है, जहां लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना के आधार पर बिना समय गंवाए टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही कुछ लोग भागने लगे, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार (22 वर्ष), ओमविजय (28 वर्ष) और स्पा संचालक हरीश साह (39 वर्ष) के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सामान बरामद हुआ। स्पा सेंटर के अंदर तलाशी लेने पर कई कमरे पाए गए, जहां महिलाओं को रखा गया था। पुलिस ने कुल चार महिलाओं का रेस्क्यू किया।
पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे पिछले कई महीनों से यहां काम कर रही थीं और स्पा के नाम पर उन्हें देह व्यापार के लिए मजबूर किया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि संचालक हरीश साह और उसका सहयोगी विकास कुमार उन्हें लालच और दबाव में इस काम के लिए मजबूर करते थे। मौके से पुलिस ने कस्टमर एंट्री रजिस्टर और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद किया है। सभी सामान को सील कर जब्त कर लिया गया है और जांच के लिए भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन भी विवेचना में शामिल की जाएगी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 143 व अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 और 6 के तहत मामला दर्ज किया है।
आगे पढ़ें
विख्यात गायक कैलाश खेर ने किए बाबा केदार के दर्शन

रुद्रप्रयाग। प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने गुरूवार को श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दिव्य दर्शन प्राप्त कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने यात्रा हेतु की गई व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के बावजूद यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालित हो रही है।
कैलाश खेर के मंदिर परिसर में पहुंचने पर जिला प्रशासन, केदार सभा के सदस्यों तथा मंदिर समिति के सदस्यो ने उनका स्वागत किया वहीं श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। कैलाश खेर ने अपना लोकप्रिय भक्ति गीत जय जय केदारा’ प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालु भी भावविभोर होकर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के विजन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में श्री केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस, तीर्थ पुरोहितों, मंदिर समिति, केदार सभा के सदस्यों से मुलाकात कर यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी ली, तथा यात्रा हेतु की गई बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इतनी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के बावजूद व्यवस्था बनाए रखना प्रशंसनीय है। कैलाश खेर ने उच्च हिमालयी क्षेत्र की विषम परिस्थितियों के बीच भी श्रद्धालुओं की सुगम एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन एवं पुलिस की तत्परता की सराहना की। उन्होंने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा सहित जनपद की समस्त प्रशासनिक टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बाबा केदार की नगरी में पहुंचकर मन को अद्भुत शांति और ऊर्जा मिलती है।
आगे पढ़ें
पत्नी को जूस में मिलाकर पिलाई शराब फिर भाई के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
किच्छा।किच्छा में एक पति ने अपनी पत्नी को जूस में शराब मिलाकर पिलाई और फिर अपने भाई के साथ मिलकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति, देवर और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पति ने जिस विश्वास और भरोसे से पत्नी का जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाईं, उसी ने अपने भाई के साथ मिल कर उसकी अस्मत लूट ली। देवर की गलत हरकत की शिकायत के बाद पति ने पहले पत्नी को जूस में शराब मिलाकर पिलाई। उसके बाद अपने भाई के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपित पति, देवर व सास के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
पुलभट्टा थाना क्षेत्र से यह शर्मनाक मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि नौ अप्रैल की रात उनके पति घर पर नहीं थे। इस दौरान उनका देवर शराब के नशे में उनके कमरे में आया गया और छेड़छाड़ कर अश्लील बातें करने लगा। उन्होंने वहां से भाग कर किसी तरह अपनी इज्जत बचाई। इसके बाद पति को फोन कर पूरी घटना से अवगत कराया।महिला के अनुसार अगले दिन उसके पति घर पर आए और अपने भाई के साथ उसके कमरे में बैठकर शराब पीने लगे। उन्होंने उसे भी जूस पीने को दिया। जूस में चारी-छिपे शराब मिला दी, जिसे पीने के कुछ देर के बाद नशा होने पर वह बिस्तर पर लेट गई। इसके बाद पति व देवर ने उनके साथ दुष्कर्म किया।पीड़ित महिला के अनुसार उन्होंने अपनी मां को आपबीती बताई। इस पर जब उनके माता-पिता ने ससुरालियों से इस संबंध में बात की, तो वे पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे।
मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 को मिली मंजूरी,कैबिनेट बैठक में आए 18 प्रस्ताव
देहरादून। गुरूवार को आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 18 प्रस्ताव आए, जिनमें से उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी मिली। सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली ने कैबिनेट ब्रीफिंग की। गुरुवार को हुई बैठक में उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 को मंजूरी। प्रवर्तन अधिकारी भी वर्दी पहनेंगे। वहीं शहरी विकास कुंभ मेला के लिए कार्यों की स्वीकृति आसान होगी। एक करोड़ तक के मेला अधिकारी, 5 करोड़ तक के मंडलायुक्त और बाकी शासन से स्वीकृत होंगे।
आबकारी नीति में व्यय दर 6 प्रतिशत निर्धारित की गई थी, जिसके अनुरूप वाणिज्य कर विभाग ने अपनी नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी।
परिवहन विभाग के तहत बसों की खरीद को मंजूरी दी गई। पहले 100 बसों की अनुमति थी, लेकिन जीएसटी दर 28 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत होने के बाद अब 109 बसें खरीदी जाएंगी। इसके अलावा उत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली 2016 में संशोधन को मंजूरी मिल गयी है।वन दरोगा की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष तय की गई हैं। वन आरक्षी की आयु सीमा 18 से बढ़ाकर 25 वर्ष की गई। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को अब सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा।
सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली ने कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान बताया कि उत्तराखंड अल्पसंख्यक अधिनियम 2025 पहले ही अधिसूचित किया जा चुका है। कक्षा 1 से 8 तक के 452 मदरसों को अब जिला स्तर से मान्यता मिलेगी। कक्षा 9 से 12 तक के लगभग 52 मदरसों को उत्तराखंड बोर्ड से मान्यता लेनी होगी। इस संबंध में जल्द अध्यादेश लाया जाएगा। इसके अलावा प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) अब एक वर्ष तक ही वैध मानी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप विशेष शिक्षा शिक्षकों की अर्हता तय करने वाली नियमावली को मंजूरी। कैबिनेट ने सहायक अध्यापकों के लिए सेवा नियमावली को स्वीकृति प्रदान कर दी है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) हाईकोर्ट के आदेश के संदर्भ में जेई भर्ती से जुड़े मामलों की जानकारी कैबिनेट के संज्ञान में लाई गई।वर्कचार्ज कर्मियों से जुड़े निर्णय पर हाईकोर्ट के स्टे की जानकारी दी गई।
डी श्रेणी के ठेकेदारों को अब 1 करोड़ की जगह 1.5 करोड़ रुपये तक के कार्य मिल सकेंगे। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का लाभ अब 21 अशासकीय कॉलेजों तक बढ़ाया गया। कैबिनेट ने वन सीमा क्षेत्रों में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए नई नीति को मंजूरी दे दी है। इससे स्थानीय लोगों की आय बढ़ेगी और मानव-हाथी संघर्ष में कमी आने की उम्मीद है। वन सीमा मौन पालन मधुमक्खी आधारित आजीविका एवं मानव-वन्य जीव संघर्ष नियमावली 2026 को भी स्वीकृति दी गई।
आगे पढ़ें
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक महिला दुकानदार ने कुछ युवकों पर छेड़छाड़, मारपीट और लूटपाट की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में लोहिया नगर रुद्रपुर निवासी कविता ने बताया कि उसकी कोरंगा ट्रेडर्स नाम से दुकान है। वह रोजाना ही दुकान में पैदल ही आना जाना करती है। कुछ दिनों से सुमित गुप्ता कार से उसका पीछा कर रहा था और उससे मोबाइल नंबर मांग रहा था। उसने सुमित से कई बार कहा कि दुकान के बोर्ड पर नंबर लिखा है और उस नंबर पर बात कर लेना। बावजूद इसके वह बार बार उसका पीछा कर नंबर मांगता रहा है। 24 अप्रैल की शाम को उसकी दुकान में व्यावसायिक सहयोगी अरुण चौहान आए हुए थे। इसी बीच सुमित गुप्ता, योगेश कुमार अपने चार अन्य साथियों के साथ दुकान पर आ गया। इस दौरान उन्होंने उससे गालीगलौज की। यह देख जब अरुण चौहान ने विरोध किया तो उससे गालीगलौज कर मारपीट की।जब वह बीच बचाव करने लगी तो आरोपितों ने तमंचा निकाल लिया और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही दुकान के गल्ले से आठ हजार रुपये भी लूट लिए। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित फरार हो गए।
पीड़िता के अनुसार आरोपित स्वयं को हिंदू युवा वाहिनी नामक संगठन से जुड़ा बता रहे थे। पीड़िता ने सुमित गुप्ता, योगेश कुमार और अन्य चार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले में ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर सुमित गुप्ता, योगेश कुमार और अन्य चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
आगे पढ़ें
व्यक्ति को लूट कर भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़,

देहरादून। देर रात प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को गोली मारकर लूट की घटना के अंजाम देने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गयी। बदमाशों से मुठभेड़ में गोली लगने से प्रेमनगर थाना प्रभारी घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को भी गोली लगी। जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। इस मुठभेड के बाद एक बदमाश फरार बताया जा रहा है। जिसकी तलाश जारी है। प्रेमनगर थाना प्रभारी और एक व्यक्ति का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं एसएसपी देहरादून और एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस ने सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, जबकि फरार बदमाश की तलाश जारी है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है और घटना के दौरान व्यक्ति को गोली मार दी। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो व्यक्ति जिसके द्वारा अपना नाम देवराज बताया गया वो घायल अवस्था में मिला। जिसके द्वारा बताया गया कि अभी-अभी कुछ बदमाशों ने जो काले रंग की गुजरात नंबर की कार में सवार थे, लूटपाट की घटना कर गोली मार कर जंगल की तरफ भागे हैं। घायल व्यक्ति ने बताया कि मेरे से छीने नीले रंग के बैग में मेरे दो लाख रुपए व एक मोबाइल, एक हिसाब किताब की डायरी, आईडी और अन्य कागजात थे जो तमंचे की नोक पर लूट लिए और मुझे गोली मारकर भाग गए हैं। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो कुछ दूर जाकर जंगल मे काले रंग की गाड़ी जाती दिखाई दी। जिसका पीछा गया गया तो कार सवारों ने पुलिस फोर्स पर फायर झोंकते हुए गाड़ी छोड़कर जंगल की तरफ को भाग गए। उनका पीछा किया गया तो उनके द्वारा फिर फायर किया गया। बदमाशों की फायरिंग के दौरान एक गोली नरेश राठौर प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर को लग गई। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की गई तो एक बदमाश को गोली लगने का कारण बदमाश घायल हो गया और अन्य बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर जंगल में भाग गया, जिसकी तलाश जारी है।घायल बदमाश, पीड़ित देवराज और प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। भागे हुए बदमाशों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। इलाज के दौरान घायल बदमाश ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर तत्काल एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल और एसपी सिटी प्रमोद कुमार घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। जनपद में सभी नाकों और बैरियर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के सभी बॉर्डर पर निगरानी, सघन चेकिंग की जा रही है, एसएसपी ने घायल थाना प्रभारी प्रेमनगर और पीड़ित के बारे में मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए शामली निवासी अकरम के खिलाफ हत्या, डकैती, लूट जैसी संगीन अपराध के कई मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि किसी केस में उसकी गुरुवार को कोर्ट में डेट थी, इससे पहले ही उसने लूट की घटना को अंजाम दे दिया।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया है कि घायल बदमाश को हायर सेंटर रेफर कर जिला अस्पताल कोरोनेशन चिकित्सालय लाया गया। इस दौरान इलाज चल रहे घायल बदमाश की मौत हो गई है। साथ ही मृत बदमाश के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पौंधा निवासी ठेकेदार देवराज बुधवार रात करीब 10.30 बजे कामकाज खत्म करने के बाद अपने घर की ओर जा रही थे। पौधा से गुजरते समय रास्ते में उन्हें तीन बदमाशों ने घेर लिया और तमंचा दिखाकर नकदी देने का दबाव बनाया। ठेकेदार ने जब पैसे देने से मना कर दिया तो बदमाशों ने ठेकेदार पर फायर झोंक दिया। फायर होने की सूचना प्रकार नजदीक हो रही चेकिंग कर रहे थानाध्यक्ष प्रेम नगर नरेश राठौर बदमाशों के पीछे भागे. पकड़े जाने के दर से बदमाशों ने थानाध्यक्ष पर कई राउंड फायर किए। इसमें दो गोली हाथ पर थानाध्यक्ष को लगी हैं, जिससे वह घायल हो गए। थानाध्यक्ष ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें से तीन गोलियां बदमाश को लगी,जिसके चलते बदमाश वहीं ढेर हो गया। बदमाश के दो गोली छाती ओर एक गोली पेट में लगी।


