HTML tutorial

बड़कोट पुलिस ने दो युवकों को स्मैक सहित दबोचा ।

Pahado Ki Goonj

बड़कोट पुलिस ने दो युवकों को स्मैक सहित दबोचा ।

उत्तरकाशी।बड़कोट, ।

चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान लगातार रंग ला रहा है। यात्रा मार्गों पर संदिग्ध गतिविधियों और नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बड़कोट पुलिस ने दो युवकों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में गठित टीम ने 29 मई की रात्रि राजतर-राजगढ़ी बस स्टॉप के समीप चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोका।
तलाशी लेने पर अभियुक्त प्रवेश सिंह चौहान के कब्जे से 2.40 ग्राम तथा मक्खन सिंह के कब्जे से 2.03 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। कुल 4.43 ग्राम स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 1.30 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध NDPS Act की धारा 8/21/60 के अंतर्गत कोतवाली बड़कोट में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही दोनों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त
प्रवेश सिंह चौहान (25 वर्ष), निवासी ग्राम मसरी, मोरी, जनपद उत्तरकाशी।
मक्खन सिंह (25 वर्ष), निवासी ग्वाल गांव, मोरी, जनपद उत्तरकाशी।
बरामदगी
कुल 4.43 ग्राम अवैध स्मैक
अनुमानित बाजार मूल्य: ₹1.30 लाख
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
अपर उपनिरीक्षक विक्रम सिंह
मुख्य आरक्षी मोहन सिंह ठाकुर
आरक्षी विपिन शर्मा

Next Post

तिलाड़ी शहीद दिवस पर , शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि ।

            Post Views: 210

You May Like