HTML tutorial
HTML tutorial

बूथ प्रबंधन और 2027 चुनावी रणनीति पर भाजपा का मंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया जीत का मंत्र ।

Pahado Ki Goonj

बूथ प्रबंधन और 2027 चुनावी रणनीति पर भाजपा का मंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया जीत का मंत्र ।

देहरादून, ।

उत्तराखंड में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक तैयारियों को तेज कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के दौरान देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में संगठन की प्रदेश कोर कमेटी और मंत्री समूह की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित हुईं। बैठकों में बूथ प्रबंधन, संगठन की मजबूती, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और विपक्ष की रणनीतियों का जवाब देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक के बाद जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को पूरी तरह बूथ आधारित रणनीति के तहत लड़ेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जिन बूथों पर पार्टी उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा, उन बूथों की विशेष समीक्षा कर अलग टीम गठित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश कोर कमेटी के 17 सदस्य जून, जुलाई और अगस्त माह में सभी विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो दिन का प्रवास करेंगे। इस दौरान संबंधित विधानसभा की कोर कमेटी, स्थानीय पदाधिकारियों और बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जमीनी स्थिति का आकलन किया जाएगा। साथ ही बूथ स्तर पर जाकर चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रवास के दौरान स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं का फीडबैक भी लिया जाएगा, जिसे सरकार तक पहुंचाकर समाधान के सुझाव दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा चलाए जा रहे नकारात्मक एजेंडे का जवाब देने के लिए भी पार्टी विशेष रणनीति तैयार करेगी।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और डबल इंजन सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड की जनता का भाजपा पर भरोसा लगातार मजबूत हुआ है।
उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने के लिए नहीं, बल्कि जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को लेकर पूरी ताकत से जुटने का आह्वान करते हुए विश्वास जताया कि देवभूमि की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा उत्तराखंड में जीत की हैट्रिक का इतिहास रचेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड कई क्षेत्रों में देश के अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बन रहा है। उन्होंने धर्म-संस्कृति संरक्षण, डेमोग्राफी संतुलन और विकास कार्यों को लेकर सरकार की पहल की प्रशंसा की।
इससे पूर्व भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ढोल-दमाऊ, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर अपने शीर्ष नेतृत्व का अभिनंदन किया। पूरा भाजपा कार्यालय परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों से गूंजता रहा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश महामंत्री संगठन , केंद्रीय मंत्री , सांसद , , समेत कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

मुख्यमंत्री धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने परमार्थ निकेतन में की गंगा आरती

मुख्यमंत्री धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने परमार्थ निकेतन में की गंगा आरती ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचकर विधिवत गंगा पूजन एवं भव्य गंगा आरती में सहभाग किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने […]

You May Like