HTML tutorial
HTML tutorial

कांग्रेसियों ने निकाली सिलेंडर की शवयात्रा

Pahado Ki Goonj

देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा कैंट क्षेत्रांतर्गत प्रेमनगर में गैस सिलेंडर के दामों में हो रही लगातार बढ़ोतरी के विरोध गैस सिलेंडर की शवयात्रा निकाली। शवयात्रा में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के शासन में सिलेंडर की कीमत 392 रुपए थी, जो भाजपा के सत्ता में आने के बाद बढ़कर 900 के पार पहुंच चुकी है। उन्होनें कहा कांग्रेस के शासनकाल में गैस सिलेंडर की कीमतों में मामूली सी भी बढ़ोतरी होती थी तो भाजपा महिला नेता सिलेंडर पर बैठकर आंदोलन करते थे। अब भाजपा की सरकार आने के बाद उन्हें बढ़ी हुई गैस सिलेंडर की कीमतों को आमजन को हो रही परेशानी नहीं दिख रही। उन्होंने कहा कि सत्ता के मद में चूर होकर भाजपा सरकार आमजन की परेशानियों के प्रति उदासीन बनी हुई है।
कहा कि लोकसभा चुनाव में बड़ेकृबड़े वादे करने वाले प्रधानमंत्री मोदी तथा उनकी पार्टी के राष्ट्रीय नेता इन वादों को चुनावी जुमला कह कर देश की गरीब जनता का मजाक उड़ा रहे हैं।
इस दौरान रमेश कुमार मंगू, राजीव पुंज मीना रावत, हरेन्द्र चौधरी, मुकेश चौहान, भावन डोरा, राजू मौर्य, किशनपाल सिंह, राजकुमार यादव, साकेत लूथरा, आषीश रावत, दीपक कुमार, विष्णु, सुनील कुमार, सुमन कंडारी, वीरेंदर पोखरियाल तथा महेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Next Post

मुख्य विकास अधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं ।

मुख्य विकास अधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं । उत्तरकाशी / नौगांव- मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने विकास खंड नौगाँव के तियाँ गांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। तथा हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने दुग्ध समिति द्वारा मुख्यमंत्री पलायन योजना के […]

You May Like