HTML tutorial

शिशु मंदिर मुंगरा के प्रधानाचार्य पूलम सिंह पवार को मिलेगा मानद डॉक्टरेट सम्मान

Pahado Ki Goonj

शिशु मंदिर मुंगरा के प्रधानाचार्य पूलम सिंह पवार को मिलेगा मानद डॉक्टरेट सम्मान

उत्तरकाशी। नौगांव।

शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सरस्वती शिशु मंदिर मुंगरा के प्रधानाचार्य पूलम सिंह पवार को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान आगामी 13 जून को हरियाणा के फरीदाबाद स्थित Artar University द्वारा प्रदान किया जाएगा।
पूलम सिंह पवार पिछले 30 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे हैं। वे विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के साथ-साथ प्रतिदिन निशुल्क योग कक्षाओं का संचालन भी करते हैं। इसके अलावा सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय और अग्रणी भूमिका रही है।
मानद डॉक्टरेट सम्मान की घोषणा के बाद क्षेत्रवासियों, शिक्षकों एवं सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

You May Like