HTML tutorial
HTML tutorial

आरएसएस के प्रांत कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों संग मनाई दीपावली तिलक रोड स्थित कार्यालय में पदाधिकारियों से की मुलाकात, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

Pahado Ki Goonj

आरएसएस के प्रांत कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों संग मनाई दीपावली

तिलक रोड स्थित कार्यालय में पदाधिकारियों से की मुलाकात, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने संघ के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के साथ दीपावली का पर्व मनाया और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा और असत्य से सत्य की ओर बढ़ने का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। यह पर्व हमें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सामूहिक रूप से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है।

Next Post

जैनी प्रकरण फिर गरमाया, प्रेस वार्ता में छलके आंसू हरक सिंह रावत पर लगाए गंभीर आरोप, CBI जांच और DNA टेस्ट की उठाई मांग ।

जैनी प्रकरण फिर गरमाया, प्रेस वार्ता में छलके आंसू हरक सिंह रावत पर लगाए गंभीर आरोप, CBI जांच और DNA टेस्ट की उठाई मांग देहरादून। उत्तराखंड का चर्चित जैनी प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में है। देहरादून में प्रेस वार्ता के दौरान जैनी अपनी आपबीती सुनाते हुए भावुक हो गईं […]

You May Like