
चारधाम यात्रा में व्यवस्थाओं की खुली पोल, यमुनोत्री के शौचालयों पर लटके ताले ।
उत्तरकाशी । यमुनोत्री ।
विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के वैकल्पिक पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए सुलभ शौचालय इन दिनों बंद पड़े हैं। शौचालयों में लीकेज होने के कारण उन पर ताले लगा दिए गए हैं, जिससे यात्रियों को खुले में शौच करने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे मार्ग पर गंदगी फैल रही है।
युवा सामाजिक कार्यकर्ता महावीर पंवार ने बताया कि कई बार प्रशासन को शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने शासन-प्रशासन से शौचालयों की जल्द मरम्मत कर यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

