HTML tutorial

बड़कोट में “रवांई लोक संस्कृति एवं पर्यटन” पुस्तक का विमोचन ।

Pahado Ki Goonj

बड़कोट में “रवांई लोक संस्कृति एवं पर्यटन” पुस्तक का विमोचन ।

बड़कोट उत्तरकाशी ।
नगर पालिका सभागार बड़कोट में शिक्षक एवं साहित्य प्रेमी ध्यान सिंह रावत द्वारा लिखित पुस्तक “रवांई लोक संस्कृति एवं पर्यटन” का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय एसोसिएशन और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ, जिसमें साहित्यकारों, शिक्षकों और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्यकार महावीर सिंह रवाल्टा एवं अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने की। वक्ताओं ने कहा कि यह पुस्तक रवांई क्षेत्र की लोक संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन संभावनाओं को नई पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर कुलवंती रावत, अनोज सिंह बनाली, जयदेव सिंह राणा, अवतार चौहान, विजेंदर लाल, विनोद असवाल, पुष्पा रमोला, विजयराज असवाल, हरदेव असवाल, जमुना रावत, राजेन्द्र सिंह, प्रदीप रावत और शशिमोहन रावत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा सुभाष चंद और प्रो. संगीता रावत ने किया।

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर सेना के शौर्य को नमन, मुख्यमंत्री धामी ने सैनिकों के सम्मान में गिनाईं उपलब्धियां ।

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर सेना के शौर्य को नमन, मुख्यमंत्री धामी ने सैनिकों के सम्मान में गिनाईं उपलब्धियां । देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित दून सैनिक इंस्टीट्यूट में आयोजित “ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सेना के साहस और प्रधानमंत्री Narendra Modi […]

You May Like