HTML tutorial
HTML tutorial

चंपावत में जनसभा कों संबाधित करेंगे योगी, सीएम धामी के लिए करेंगे प्रचार

Pahado Ki Goonj

चंपावत। जैसे-जैसे चंपावत उपचुनाव के मतदान की तारीख 31 मई नजदीक आती जा रही है, भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में 28 मई को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टनकपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चंपावत विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों ने चंपावत में डेरा डाल दिया है। 28 मई को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में टनकपुर में एक जनसभा को संबोधित कर वोट मांगेंगे। चंपावत के बीजेपी जिला अध्यक्ष शिवचंद्र पाठक ने बताया कि योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम आ चुका है। कार्यक्रम के अनुसार योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर 28 मई को सुबह 11.00 बजे स्टेडियम में उतरेगा। उसके बाद शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए योगी का काफिला गांधी मैदान पहुंचेंगा। गांधी मैदान में योगी आदित्यनाथ एक जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ के कुल 3 घंटे के चंपावत विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम हैं। बीजेपी को उम्मीद है कि योगी के चुनाव प्रचार से सीएम धामी को चुनाव में मजबूती मिलेगी।

Next Post

देर रात बोलेरो खाई में गिरी 3 मरे दस घायल

उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे में डाबरकोट के समीप अनियंत्रित होकर महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों की बोलेरो गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। अन्य 10 लोग घायल हो गए हैं। वाहन में 13 लोग सवार थे. हादसा रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ। सूचना मिलने […]

You May Like