HTML tutorial
HTML tutorial

नगर निगम के श्रेय लेने की होड में जाम से हलकान हुआ दून

Pahado Ki Goonj

देहरादून। प्लास्टिक और खासतौर पर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रधानमंत्री के अभियान छेड़ने के बाद देश भर में, खासतौर पर बीजेपी नेताओं में इसके लिए श्रेय लेने की होड़ मच गई है। अनूठे प्रयोगों के लिए जाना जाने वाला देहरादून नगर निगम ने श्रेय की दौड़ में बाजी मारने के लिए मानव श्रृंखला का रिकॉर्ड बनाने का फैसला किया। इस मानव श्रृंखला की वजह से लगे जाम से शहर का दम निकल गया और जो भी बाहर निकला वह इसमें फंस गया।
नगर निगम देहरादून ने सिंगल यूज प्लॉस्टिक पर प्रतिबंध के बारे में जन जागरुकता के लिए 50 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाने का ऐलान पहले ही कर दिया था। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने दावा किया था कि देहरादून देश का पहला शहर होगा जिसका नाम सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ लड़ने के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होगा। मानव श्रृंखला के लिए मंगलवार सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूरे शहर में यातायात के लिहाज से जीरो-जोन करने का ऐलान कर दिया गया था। एसएसपी ने देहरादून वासियों से अपील की थी कि ‘एमरजेंसी न हो, तो वह घर से बाहर न निकलें’. सुरक्षा को देखते हुए मानव श्रृंखला पर ड्रोन से नजर रखी जानी थी। मंगलवार की सुबह ऐसा लगा कि शायद दूनवासियों तक एसएसपी की अपील नहीं पहुंची और लोग रोज की तरह ही अपने काम के लिए निकले. नतीजा यह हुआ कि पूरा शहर ही जाम से हलकान हो गया। शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा को बिना खीझे, बिना चिढ़े और एक-डेढ़ घंटा लेट हुए बिना अपने गंतव्य तक पहुंचा हो।

Next Post

गुड़ न्यूज -स्व. प्रकाश पंत स्मृति अन्तर विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता टीम को फेयर प्ले ट्रॉफी प्रदान की गई है। 

देहरादून, पूर्व मंत्री  उत्तराखंड सरकार  के नाम से उत्तराखंड सचिवालय  कर्मचारियों द्वारा  सुरु कीगई स्व. प्रकाश पंत स्मृति अन्तर विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता  में बेहतर खेल भावना, अनुशासन एवं खेल के प्रति प्रतिबद्धता एवं समर्पण भाव के प्रदर्शन के लिये प्रतियोगिता की प्रतिभागी पिटकुल की टीम को फेयर प्ले ट्रॉफी प्रदान […]

You May Like