बडकोट – विधान सभा तैयारी में जुटे कांग्रेसी, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए बैठकों का दौर शुरू।

Pahado Ki Goonj

बडकोट – विधान सभा तैयारी में जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए बैठकों का दौर शुरू।

बडकोट –      – मदनपैन्यूली –                                      विधान सभा चुनाव को देखते हुए अब पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में पदाधिकारी भी जुटने के लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है बडकोट में भी आज कांग्रेस पार्टी के यमुनोत्री विधानसभा के प्रभारी मनोज राणा का यमुना घाटी आगमन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया,
बैठक में विधानसभा के अंतर्गत कांग्रेस बूथ कमेटियों को मजबूत करने एवं कांग्रेस के अनुसंज्ञीक संगठनो की कमेटियों का गठन कर संगठन को मजबूत करने पर मंथन हुआ। जिला, ब्लॉक, नगर एवं पट्टी स्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों को संगठन की भावी रणनीति एवं संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा पूर्वक कार्य करने के साथ हर बूथ पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान किया गया।
कोविड-19 के चलते ठीक एक साल बाद बडकोट में जिला कांग्रेस का यह पहला कार्यक्रम था जिसमे प्रभारी द्वारा बूथ लेबल को मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए गये साथ ही आगामी प्रत्याशियो के नाम को लेकर भी कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने की कोशिश शुरू हो गयी है, बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दूसरी पार्टी से कांग्रेस का हिस्सा बनने वाले सदस्य को चुनाव टिकट की वरीयता से दूर रखा जाएगा , इस दौरान प्रभारी द्वारा प्रदेश भाजपा सरकार से लेकर स्थानीय विधायक पर झूठे वादे करने का भी आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई के तहत हर गावं सडक से जोड़ने की योजना है जिसमे सडक को बनना ही बनना है लेकिन स्थानीय भाजपा विधायक पीएमजीएसवाई की सडको पर अपना श्रेय जता रहे है जो गलत है , प्रदेश महामंत्री अतोल रावत ने कहां है कि उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। प्रदेश में सांगठनिक तैयारियों के लिए जिम्मेदारियां दी गयी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रदेश में चार वर्ष का कार्यकाल फ्लाप रहा है। किसान समेत हर वर्ग परेशान है। कांग्रेस किसानों समेत समाज के हर वर्ग के साथ खड़ी है। जनता प्रदेश में भाजपा की नीतियों से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बूथ लेबल तक के संगठन को मजबूत करने के लिए वे कार्यकर्ताओं के बीच जा रहे हैं। इस अवसर पर यमुना घाटी कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष संजय डोभाल , अजबीन पवार ,हंसपाल बिष्ट, विकास चौहान , आदित्य बिष्ट,अरविंद चौहान, उपेंद्र सिंह जयाडा,जोगेंद्र सिंह चौहान,बरदेव नेगी, सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Next Post

टिहरी बांध विस्थापितों की समस्या सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के नेतृत्व में सार्थक पहल में प्रतापनगर का प्रतिपूर्ति एंव जिला बनाने का मुद्दा रहगया-जीतमणि पैन्यूली

प्रतापनगर को प्रतिपूर्ति देते हुए जिला बनाया जाय टिहरी गढ़वाल के सांसद विजय बहुगुणा औऱ प्रदेश में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जिला बनाने की पहल की है। हमारी मांग की पहल विधायक विजय पंवार 2 फरवरी2002विधानसभा चुनाव से करते रहें हैं । देश में गोवा को 5लाख आवादी पर […]

You May Like