HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री धामी ने सुद्धोवाला में किया आइआरइबी के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण

Pahado Ki Goonj

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सुद्धोवाला स्थित आइआरबी द्वितीय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण एवं द्वितीय चरण के भवनों का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश सभी विभागों एवं कार्यदाई संस्थाओं को दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पूरे चरम पर है। ऐसे में पुलिस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु देवभूमि से अच्छा संदेश लेकर जाएं, यह सबकी जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन प्रदेश है और पुलिस हमारी ब्रांड एंबेसडर है। पुलिस के ध्येय वाक्य मित्रता, सेवा और सुरक्षा को चरितार्थ करने के लिए पूरे मनोयोग काम करना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा को लेकर सरकार लगातार मानिटरिंग कर रही है। बीते दो सालों में कोविड संक्रमण के कारण यात्रा नहीं चल पाई है। ऐसे में इस बार यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा हमारी चुनौती है, लेकिन सरकार इसे सुव्यवस्थित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व यात्रा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं कई महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गई। चारधाम यात्रा से जुड़े सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बीते कुछ समय में चार धाम यात्रा में जितने भी घटनाएं हुई हैं, वह यात्रा में अव्यवस्था एवं भगदड़ मचने से नहीं, बल्कि अन्य स्वास्थ्यगत कारणों से हुई है।
मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पर आने वाले नौजवानों से अनुरोध करते हुए कहा है कि नौजवान पहले बुजुर्ग एवं महिलाओं को दर्शन करने का मौका दें। मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस विभाग नियमों का कड़ाई से पालन करें और अतिरिक्त सावधानी बरते। स्मार्ट पुलिसिंग के लिए तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड नवोदित राज्य है। प्रदेश 22वें साल में पहुंच गया है। ऐसे में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि एसओजी, एसटीएफ, साइबर सेल जैसे अलग-अलग शाखाओं में काम करने वाले पुलिसकर्मियों की स्पेशल ट्रेनिंग कराई जाए।

Next Post

केदारनाथ पैदल यात्रा मार्गों पर उपलब्ध रहेगा पोर्टेबल आक्सीजन सिलिंडर

देहरादून। चारधाम यात्रा के अंतर्गत केदारनाथ, तुंगनाथ, हेमकुंड साहिब, यमुनोत्री में पैदल यात्रा मार्गों पर यात्रियों की सुविधा के लिए पोर्टेबल आक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध रहेंगे। वहीं, राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक सुलभ बनाने एवं मरीजों की मेडिकल हिस्ट्री का रिकार्ड रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की डिजीटल हेल्थ आइडी […]

You May Like