HTML tutorial
HTML tutorial

चार धाम यात्रा से जुड़े होटल टैक्सी यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर निकाला जलूस , मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

Pahado Ki Goonj
चार धाम यात्रा से जुड़े होटल टैक्सी यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर निकाला जलूस , मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।
बडकोट :- मदन
चार धाम से जुड़े व्यवसायियों होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियनो का चार धाम यात्रा शुरू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर यमुना घाटी बड़कोट में जुलूस प्रदर्शन किया । सभी ब्यवसायियो ने पुरानी तहसील से नगरपालिका के मुख्य मार्गों पर जुलूस प्रदर्शन किया व उप जिलाधिकारी बड़कोट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। चार धाम से जुड़े व्यवसायियों का कहना है कि कोविड की वजह से दो सालों से होटल ब्यवसाइयों व टैक्सी एशोसिएशन को आर्थिक संकट से भारी परेशानी रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सभी ब्यवसाइयों का दो वर्ष का बिजली, पानी व अन्य टैक्स माफ किये जाय।तथा बैंक की किस्तों में छूट की मोहलत दिलाई जाय । चार धाम यात्रा को अभिलंब प्रारंभ किया जाए , चारधाम यात्रा जल्द प्रारम्भ न होने की स्थिति में होटल मालिकों एवं कर्मचारियों को प्रति परिवार भरण-पोषण हेतु प्रतिमाह सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाय । इस अवसर पर अध्यक्ष सोबन सिंह राणा, उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह राणा, केंद्र सिंह रावत,जयेंद्र सिंह तोमर, मनमोहन चौहान, अनिल रावत,सुनील शाह, भगवती रतूड़ी, विनोद कुमार,अनिल चौहान, दयाल सिंह नेगी, सन्दीप राणा, वीरेन्द्र रावत, ममलेश शाह, नरेश रमोला, पंकज राणा,धनपाल राणा,राधेश्याम राणा,दीपिन राणा, कैलाश भट्ट, सुरेंद्र चौहान, कैलाश बहुगुणा, मुलक राज राणा, आशीष डोभाल सहित कई लोग उपस्थित थे।
•
Next Post

डीएम ने किया जिला चिकित्सालय में आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण।

Views: 204

You May Like