HTML tutorial

यमुनोत्री धाम पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, मां यमुना से देश की सुख-समृद्धि की कामना ।

Pahado Ki Goonj

यमुनोत्री धाम पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, मां यमुना से देश की सुख-समृद्धि की कामना ।

उत्तरकाशी । बड़कोट।

उत्तरकाशी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने दौरे के दूसरे दिन विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की। इस दौरान उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति एवं खुशहाली की कामना करते हुए राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।
मुख्य चुनाव आयुक्त प्रातःकाल खरसाली हेलीपैड पहुंचे, जहां जिला प्रशासन के अधिकारियों, मंदिर समिति के पदाधिकारियों तथा स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वे यमुनोत्री धाम पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर मां यमुना का आशीर्वाद लिया। धार्मिक परंपराओं के अनुसार उन्होंने मां यमुना के चरणों में पुष्प अर्पित किए तथा देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती और नागरिकों के कल्याण की कामना की।
धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत मुख्य चुनाव आयुक्त ने धाम परिसर और यात्रा व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने अधिकारियों से चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने यात्रा को सुचारु और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और तीर्थ पुरोहितों से भी संवाद किया तथा क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के बारे में जानकारी ली। यमुनोत्री धाम में मुख्य चुनाव आयुक्त के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, मुकेश चंद रमोला, मंदिर समिति सचिव सुनील उनियाल, प्रदीप उनियाल, सुशील उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल सहित अन्य अधिकारी, तीर्थ पुरोहित और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद

You May Like