
ब्रह्मखाल के मजगांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल
उत्तरकाशी। ब्रह्मखाल क्षेत्र के मजगांव के पास रविवार को एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद तीनों घायलों को निजी वाहन से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मखाल ले जाया गया। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, घटना की सूचना डेल्टा और 108 एंबुलेंस सेवा को भी दी गई।
प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार घायलों में शिवराज राणा (42) निवासी बड़ेत, डुंडा, शुभम (28) निवासी तलोग (जसपुर), डुंडा तथा सुंदर लाल नौटियाल (53) निवासी खुरमोला (पंयासारी), डुंडा शामिल हैं। वाहन शुभम चला रहा था।


