
पेंशनरों के लिए बड़ी राहत! 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान, समस्याओं का होगा समाधान
डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र से लेकर पेंशन संबंधी दिक्कतों का होगा निस्तारण, हेल्पलाइन नंबर भी जारी
देहरादून। पेंशनरों को अब डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र (DLC) जमा करने और पेंशन संबंधी समस्याओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। साइबर कोषागार देहरादून की ओर से पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए 30 नवंबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
मुख्य कोषाधिकारी बीएन पाण्डेय ने बताया कि अभियान के तहत पेंशनरों को डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र जमा करने का प्रशिक्षण देने के साथ ही तकनीकी दिक्कतों और पेंशन से जुड़ी अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिन पेंशनरों को परेशानी हो रही है, वे अपना जीआरडी नंबर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और स्मार्टफोन लेकर किसी भी कार्यदिवस में साइबर कोषागार, 23 लक्ष्मी रोड, डालनवाला, देहरादून पहुंच सकते हैं।
पेंशनरों की शिकायतों के समाधान के लिए उपकोषाधिकारी परमीत सिंह को शिकायत निवारण अधिकारी बनाया गया है। पेंशनर मोबाइल नंबर 7500370037 और 7500900090 पर संपर्क कर सकते हैं।
मुख्य कोषाधिकारी ने सभी पेंशनरों से अपील की है कि वे 30 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान का लाभ उठाकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं।


