HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तरकाशी :- 14 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार।

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी :- 14 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार।

उत्तरकाशी :-
पी0के0 राय, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* द्वारा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष,निर्बाध एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु *चुनाव के दौरान अवैध मादक द्रव्यों, शस्त्रों की तस्करी व अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम* हेतु उत्तरकाशी की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में *SST,FST टीमों के साथ-साथ सभी क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारी एसओजी,एडीटीएफ* की टीमों को लगातार चैकिंग के निर्देश दिये गये हैं, *चुनाव चैकिंग व नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान* के क्रम में गत रात्रि आज दिनांक 11.02.2022 को *क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी अनुज कुमार* के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक धरासू की देखरेख में ब्रहमखाल क्षेत्रान्तर्गत *पुलिस व FSY-06 की टीम* द्वारा चैकिंग के दौरान *स्थान महरगांव के पास से वाहन संख्या UA 07S-1057 मैक्स से रामस्वरुप अवस्थी पुत्र पीताम्बर दत्त निवासी ग्राम पुजारगांव तह0 डुण्डा जनपद उत्तरकाशी उम्र-33 वर्ष
को 14 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते* हुये गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर *उक्त युवक के विरुद्ध थाना धरासू पर आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 में अभियोग पंजीकृत* किया गया, वाहन उपरोक्त को मौके पर ही सीज किया गया। मामले मे अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में अनुज सिंह- FSY-06 मजिस्ट्रेट ,उ0नि0 श्री भगत दास- FSY-06,उ0नि0 चन्द्रशेखर नौटियाल-चौकी प्रभारी गेंवला,कानि0 जयवीर सिंह-चौकी गेंवला,कानि0 जयपाल सिंह-चौकी गेंवला,कानि0 अनुज सिंह- FSY-06,कानि0 मोहर सिंह- FSY-06 आदि शामिल थे ।

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बोले प्रदेश में शुरू करेंगे इंदिरा आवास योजना,व उत्तराखंड बनेगा महिला सशक्तिकरण में मॉडल राज्य

लालकुआं। लालकुंआ विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस व चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही फिर से बीजेपी द्वारा बन्द की गई इंदिरा आवास योजना शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 5 साल तक प्रदेश की […]

You May Like