HTML tutorial
HTML tutorial

18 नवंबर से उत्तरकाशी में पहली बार होगा पंचकुंडीय लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ

Pahado Ki Goonj

### 18 नवंबर से उत्तरकाशी में पहली बार होगा पंचकुंडीय लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ

विश्व शांति और नगर की सुख-समृद्धि के लिए 23 नवंबर तक चलेगा धार्मिक आयोजन, पांच कन्याओं का विवाह भी होगा संपन्न

उत्तरकाशी। धार्मिक नगरी उत्तरकाशी में पहली बार 18 से 23 नवंबर तक पंचकुंडीय श्री लक्ष्मी-नारायण गौ-गंगा प्रतिष्ठा यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन का उद्देश्य विश्व शांति और उत्तरकाशी की सुख-समृद्धि की कामना करना है।

यज्ञ के मुख्य आचार्य सुधाकर जोशी ने बताया कि महायज्ञ के लिए पांच विशेष यज्ञ कुंड बनाए जा रहे हैं। इनमें पद्म कुंड, योनि कुंड, त्रिकोण कुंड, षडस्त्र कुंड और अष्टास्त्र कुंड शामिल हैं। यज्ञ में 51 यजमानों द्वारा शुद्ध गाय के घी और हिमालयी जड़ी-बूटियों से प्रतिदिन आहुतियां दी जाएंगी। आयोजन के दौरान पांच कन्याओं का विवाह भी संपन्न कराया जाएगा।

समिति के मीडिया प्रभारी अजय प्रकाश बड़ोला ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए जनपद के गांव-गांव में संपर्क किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष सूरत राम नौटियाल ने बताया कि महायज्ञ में जनपद की देवडोलियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों से संत-महात्मा शामिल होंगे। मुख्य वक्ता आचार्य सूर्यकांत बलूनी, यज्ञाचार्य प्रमोद जी रहेंगे, जबकि केदार मंदिर उत्तरकाशी के महंत वैष्णो आचार्य राघवेंद्र महाराज यज्ञ की अध्यक्षता करेंगे।

महायज्ञ के दौरान नगर में प्रभात फेरी, मंदिरों में पूजा-अर्चना और गंगा आरती के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। पौराणिक मणिकर्णिका घाट पर प्रतिदिन गंगा आरती होगी। इसके लिए घाट को सजाया जा रहा है और नगर में जगह-जगह भगवा ध्वज लगाए जा रहे हैं।

आयोजन में बुद्धि प्रसाद नौटियाल सहित समिति के पदाधिकारी, विभिन्न धार्मिक संगठन, भजन-कीर्तन मंडलियां तथा गंगोत्री-यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहित सहयोग कर रहे हैं। समिति ने नगरवासियों और श्रद्धालुओं से महायज्ञ में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की है।

Next Post

जखोल गांव में भालू का हमला, 17 वर्षीय किशोर घायल साथी युवक के शोर मचाने पर किशोर को छोड़कर जंगल भागा भालू,

### जखोल गांव में भालू का हमला, 17 वर्षीय किशोर घायल साथी युवक के शोर मचाने पर किशोर को छोड़कर जंगल भागा भालू, मोरी अस्पताल में उपचार जारी मोरी उत्तरकाशी । जनपद के मोरी विकासखंड के जखोल गांव में भालू के हमले से 17 वर्षीय किशोर अभिषेक पुत्र सुबेलाल घायल […]

You May Like