HTML tutorial
HTML tutorial

कृष्णा खड्ड के पास पुलिस का शिकंजा, 220 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

### कृष्णा खड्ड के पास पुलिस का शिकंजा, 220 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

**पुरोला के दो युवकों से ₹40 हजार की चरस बरामद, तस्करी में प्रयुक्त अपाचे बाइक सीज**

**बड़कोट (उत्तरकाशी)।** नशा तस्करों के खिलाफ बड़कोट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 220 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर की शाम कृष्णा खड्ड के समीप चेकिंग के दौरान अपाचे मोटरसाइकिल संख्या UK 07 DS 2148 पर सवार दो युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 220 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार युवकों की पहचान प्रवेश सिंह (23) निवासी पाणीगांव और शिवम सिंह (21) निवासी बिणाई, पुरोला के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ कोतवाली बड़कोट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल बबलू खान, गजेन्द्र सिंह कुंवर और मोहन सिंह ठाकुर शामिल रहे।

**33 मुकदमे, 46 तस्कर गिरफ्तार**

उत्तरकाशी पुलिस के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 33 मुकदमे दर्ज कर 46 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान 13.8 किलोग्राम से अधिक चरस और 88.21 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 62 लाख रुपये है। वहीं, नशे के कारोबार में संलिप्त चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।

Next Post

विनसर पब्लिशिंग कंपनी के संस्थापक कीर्ति नवानी गौचर मेले में सम्मानित ।

विनसर पब्लिशिंग कंपनी के संस्थापक कीर्ति नवानी गौचर मेले में सम्मानित देहरादून। सीमांत चमोली जनपद में शनिवार से शुरू हुए ऐतिहासिक 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले में देहरादून स्थित विनसर पब्लिकेशन के संस्थापक कीर्ति नवानी को प्रतिष्ठित महेशानंद नौटियाल शिक्षा एवं साहित्य प्रसार सम्मान से सम्मानित किया […]

You May Like