HTML tutorial
HTML tutorial

तबाही का जायज़ा लेने बुधवार यानी आज उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह

Pahado Ki Goonj

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश से बने हालात के मद्देनज़र गृह मंत्री अमित शाह बुधवार शाम उत्तराखंड पहुंचेंगे। यहां वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही, उच्च अधिकारियों और राहत कार्य में शामिल टीमों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। गृह मंत्री शाह गुरुवार को उत्तराखंड में बाढ़ प्रभावित इलाकों का एरियल सर्वे भी करेंगे। बुधवार सुबह ही सीएम धामी भी आपदाग्रस्त इलाकों के एरियल सर्वे निकले।ं. बताया जा रहा है कि उनके साथ रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी जायज़ा ले रहे है।.
अमित शाह के उत्तराखंड दौरे से पहले मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बारिश के चलते बने हालात के मद्देनज़र उन्होंने जान, संपत्ति, सड़कों के नुकसान और रेस्क्यू के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा की। सीएम धामी ने सड़कों की कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए जमा हो गए मलबे को हटवाए जाने के निर्देश दिए।

Next Post

श्ऱद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर, चारधाम यात्रा हुई सुचारू

देहरादून। उत्तराखंड में बीते दिनों हुई बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। इसी बीच एक राहत भरी खबर है। मौसम खुलते ही अब चारधाम यात्रा फिर से सुचारू कर दी गई है। ऐसे में श्रद्धालु एक बार फिर से गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम की यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, […]

You May Like