HTML tutorial

कुल्हाड़ी से खूनी वारदात, हत्या के बाद फरार आरोपी मोरी में दबोचा

Pahado Ki Goonj

कुल्हाड़ी से खूनी वारदात, हत्या के बाद फरार आरोपी मोरी में दबोचा
20 वर्षीय सुमन चन्द्र देव गिरफ्तार, 7 सितंबर को बरी गांव में 38 वर्षीय करमचन्द की हुई थी हत्या ।

उत्तरकाशी। मोरी। 
मोरी के बरी गांव में कुल्हाड़ी से हमला कर 38 वर्षीय करमचन्द की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी सुमन चन्द्र देव को शुक्रवार को कस्बा मोरी से दबोचा। आरोपी घटना के बाद से फरार था।
पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को बरी गांव में करमचन्द पुत्र ढ़टीराम पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मोरी पुलिस, फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।
मृतक की पत्नी की तहरीर पर 8 सितंबर को थाना मोरी में धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के बाद आरोपी के फरार होने पर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने उसकी शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में पुलिस एवं एसओजी की टीमें गठित की गईं। टीमों ने आरोपी के घर, रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। तकनीकी निगरानी और फील्ड स्तर पर किए गए प्रयासों के बाद पुलिस ने 11 सितंबर को आरोपी सुमन चन्द्र देव (20) पुत्र जयचन्द, निवासी दांताधार तोक, ग्राम बरी, मोरी को कस्बा मोरी से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है और गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Next Post

मौगी न्याय पंचायत की खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, कबड्डी में नैनबाग और मौगी का दबदबा।

मौगी न्याय पंचायत की खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, कबड्डी में नैनबाग और मौगी का दबदबा। टिहरी । नैनबाग । न्याय पंचायत मौगी के अंतर्गत राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटरमीडिएट कॉलेज घोड़ाखुरी में दो दिवसीय शरदकालीन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संकुल मौगी के प्राथमिक एवं […]

You May Like