HTML tutorial
HTML tutorial

सचिवालय स्थित सभागार में उत्तराखण्ड श्रम संविदा बोर्ड की बैठक

Pahado Ki Goonj

देहरादून:सचिवालय स्थित सभागार में उत्तराखण्ड श्रम संविदा बोर्ड की बैठक सचिव श्रम  हरवंस सिंह चुघ की अध्यक्षता में हुयी। बैठक में राज्य में विभिन्न नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों की वेतन वृद्वि के विषय में चर्चा की गई।
बैठक में  मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में न्यूनतम वेतन को 8300 रु प्रतिमाह किये जाने की बात कही गयी थी, जिस पर बोर्ड सदस्यों द्वारा सहमति व्यक्त की गई तथा बैठक में घरेलू कार्य करने वाले श्रमिकों को भी न्यूनतम वेतन देने पर भी बैठक में विचार किया गया। बोर्ड बैठक में कहा गया कि शीघ्र ही इस वृद्वि के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
बैठक में श्रमायुक्त (कार्यवाहक) अनिल पेटवाल विभिन्न नियोजनों के प्रतिनिधि अनिल गोयल, राजीव अग्रवाल, पंकज गुप्ता, श्रमिकों के प्रतिनिधि बृजेश बनकोटी, संजय चोपड़ा तथा स्वतन्त्र प्रतिनिधि दीपक शाह एवं दिलीप सिंह कक्कड़, उपस्थित थे।

Next Post

मुख्यमंत्री ने किया अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने किया अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का उद्घाटन  ऋषिकेश में 01 मार्च से 07 मार्च तक आयोजित होगा अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव। सुख और शांति मनुष्य का परम लक्ष्य है, इसका एक मात्र साधन है योग। आत्मा को परमात्मा से मिलाने का सेतु भी है योग।  योग ने प्रशस्त की है […]

You May Like