HTML tutorial

55 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार ।

Pahado Ki Goonj

55 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार ।
उत्तरकाशी। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली बड़कोट पुलिस ने जानकीचट्टी क्षेत्र से एक व्यक्ति को 55 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान रमेश शाही (नेपाल मूल) के कब्जे से Solment Blue Whisky ब्रांड के 55 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली बड़कोट में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई को अ0उ0नि0 रमेश लाल आर्य एवं हे0का0 संजय कुमार की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

You May Like