HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज मुख्यमंत्री आवास39 भागीरथीपुरम जीएमएस रोड़ देहरादून में आयोजित फूलदेई कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे

Pahado Ki Goonj

देहरादून,मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावतआज रविवार दिनांक 14 मार्च, 2021 को प्रातः 08ः30 बजे मुख्यमंत्री आवास, 39 भागीरथीपुरम जीएमएस रोड़ देहरादून में आयोजित फूलदेई कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री 11ः00 बजे ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय सभागार हरिद्वार में महाकुम्भ के अवसर पर आयोजित नेत्रकुम्भ-2021 का शुभारम्भ करेंगे तथा दोपहर 12ः40 बजे हरिहर आश्रम हरिद्वार में श्री ओम बिड़ला, मा. अध्यक्ष, लोकसभा जी से भेंट करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह अपराह्न 03ः55 बजे राजभवन देहरादून में बसन्तोत्सव-2021 के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के पश्चात सांय 06ः00 बजे जनपदीय समीक्षा बैठक को सम्बोधित करेंगे।

उत्तराखंड में फूल देई त्यौहार मनाने का पर्व आज से सुरु होगया है।यह त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

फूलदेई त्यौहार टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर के मेरे गावँ लिखवार गावँ में21 दिन तक मनाया जाता है यह पर्व सौहार्द का पर्व है कन्याओं को देवी भगवती के रूप में माना जाता रहा है। घरों में खुशहाली के लिए वह दरवाजे की चौखटों पर फूल सुबह डालते हैं।

 

इसके प्रचार प्रसार से उत्तराखंड में पर्यटन उधोग को बढ़ावा दिया जासकता है।

Next Post

फूलदेई त्योहार के प्रचार प्रसार से उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है-जीतमणि पैन्यूली

देहरादून जीतमणि पैन्यूली सम्पादक की अकाट्य राय है कि उत्तराखंड में फूल देई त्यौहार मनाने का पर्व आज से सुरु होगया है।यह त्योहार उत्तराखंड में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। फूलदेई त्यौहार टिहरी गढ़वाल प्रतापनगर के मेरे गावँ लिखवार गावँ में21 दिन तक मनाया जाता है। यह पर्व सौहार्द […]

You May Like