अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार किया है। ।
उत्तरकाशी बड़कोट ।
चारधाम यात्रा के सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर उत्तरकाशी पुलिस लगातार सतर्क है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में यात्रा मार्गों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बड़कोट के नेतृत्व में 18 मई 2026 को जानकी चट्टी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने उमेद सिंह रावत (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 50 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब “सोलमेट ब्लू व्हिस्की” बरामद की गई।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली बड़कोट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम में शामिल:
हेड कांस्टेबल संजय कुमार
कांस्टेबल अरविंद सिंह

