HTML tutorial

रुड़की में बनेगा अत्याधुनिक मॉडर्न स्पोर्ट्स हब, नेहरू स्टेडियम के विकास कार्य का भूमि पूजन

Pahado Ki Goonj

रुड़की में बनेगा अत्याधुनिक मॉडर्न स्पोर्ट्स हब, नेहरू स्टेडियम के विकास कार्य का भूमि पूजन

प्रदीप बत्रा के निरंतर प्रयासों से नेहरू स्टेडियम को अत्याधुनिक मॉडर्न स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत 2.28 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम के विकास कार्य हेतु आज विधि-विधान के साथ भूमि पूजन एवं हवन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा लंबे समय से इस परियोजना को लेकर सक्रिय रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस महत्वपूर्ण योजना की घोषणा करवाने के साथ-साथ विधानसभा में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उनके प्रयासों का परिणाम है कि अब यह परियोजना धरातल पर उतरने लगी है।
इस अवसर पर प्रदीप बत्रा ने कहा कि रुड़की की किसी भी खेल प्रतिभा को संसाधनों की कमी के कारण पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नेहरू स्टेडियम को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण और बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकेंगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह मॉडर्न स्पोर्ट्स हब न केवल रुड़की को खेल जगत में नई पहचान दिलाएगा, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के सपनों को भी नई उड़ान देगा।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए भूमि पूजन कार्यक्रम को स्थानीय नागरिकों और खेल प्रेमियों ने क्षेत्र के खेल विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। लोगों ने इसे प्रदीप बत्रा की विकासपरक सोच और क्षेत्र के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया है।

Next Post

428 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार ।

चारधाम यात्रा के दौरान नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी । पुरोला पुलिस ने 428 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार । उत्तरकाशी । नौगांव । चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाए रखने के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा यात्रा मार्गों पर लगातार चेकिंग […]

You May Like