HTML tutorial
HTML tutorial

आर्ट गैलरी कलाकारों, फोटोग्राफरों और कला प्रेमियों के लिए एक पेशेवर मंच।

Pahado Ki Goonj

आर्ट गैलरी कलाकारों, फोटोग्राफरों और कला प्रेमियों के लिए एक पेशेवर मंच।

10 दिवसीय कला प्रदर्शनी का आयोजन ।

देहरादून।

शुक्रवार को चित्रा आर्ट गैलरी ने अपनी 10 दिवसीय कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया है जो 27 अक्टूबर 2024 तक चलेगी। इस ग्रुप शो में पूरे भारत से 28 प्रतिभाशाली कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसमे उत्तराखंड के प्रसिद्ध कलाकार, मूर्तिकार और कवि ज्ञानेंद्र कुमार इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।

चित्रा आर्ट गैलरी के संस्थापक अरविंद गैरोला ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभवी और विशेषज्ञ क्यूरेटर आशीष पाही (संस्थापक कलानिर्वाण इंटरनेशनल आर्ट सेंटर, भारत) के साथ मिलकर इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस गैलरी ने देहरादून में स्थानीय स्तर पर एक पेशेवर मंच प्रदान करके उत्तराखंड के कई उभरते कलाकारों, स्व-शिक्षित कलाकारों के लिए दरवाजे खोले हैं। इस आयोजन में उत्तराखंड के 07 कलाकार भाग ले रहे हैं। यह प्रदर्शनी इन 10 दिनों तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 07 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। इस ग्रुप शो में भाग लेने वाले सभी कलाकार रेनू एम गिल (देहरादून) सुब्रत भौमिक (कोलकाता) तृप्ति ए डेहाड्रे (पुणे) शिखा गुप्ता (दिल्ली) . आकांशा जायसवाल (देहरादून) . अपर्णा आनंद सिंह (नई दिल्ली) . मोनालिसा मेहता (पुणे)।) . आत्मादीप भट्टाचार्य (कोलकाता). जितेंद्र बेहरा (भुवनेश्वर) अजय प्रताप सिंह राठौड़ (लखीमपुर खीरी, यूपी) शिवानी बग्गा (देहरादून) दीया सहगल (देहरादून) अरविंद गैरोला (देहरादून) शशि झा (देहरादून) . श्वेता वढेरा (पुणे). विक्की आर्य (देहरादून). माधवी ठाकुर (देहरादून) प्रदोष नायर (बेंगलुरु) अंजलि थापा (देहरादून). वंदना पाठक (पुणे) . पिकी प्रत्युषा (पुणे) सयाली ओंकार सावंत (पुणे) . उमा अग्निहोत्री (पुणे) किनिरा चौकसी (वडोदरा) भावना भट्ट (पुणे) अपाला वत्स (पुणे). सीमा कामदार (पुणे) . शुचि महोबे (पुणे) वरिष्ठ कलाकार और प्रसिद्ध कवि विकी आर्य (राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कवि) भी इस प्रदर्शनी में अपनी मूर्तिकला का प्रदर्शन कर रही हैं।
इस प्रदर्शनी से मूल कलाकृतियाँ और सीमित संस्करण प्रिंट खरीदे जा सकते हैं।

गैलरी का पताः 42 अलकापुरी, बल्लूपुर रोड, देहरादून।

 

Next Post

डीएम ने एसएसपी संग लाइब्रेरी चौक से पिक्चर पैलेस तक पैदल चलकर देखी यातायात व्यवस्था।*

मसूरी की व्यवस्था सुधारने सड़क पर उतरे डीएम सविन बंसल* तलासी संभावना। *डीएम ने एसएसपी संग लाइब्रेरी चौक से पिक्चर पैलेस तक पैदल चलकर देखी यातायात व्यवस्था।* *भविष्य की जरूरत दृष्टिगत रखते हुए सेटेलाइट पार्किंग की दिशा में बढ़ रहे कदम : डीएम।* *मॉल रोड पर निर्धारित समय पर पर […]

You May Like