
चारधाम यात्रा के दौरान नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी ।
पुरोला पुलिस ने 428 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार ।
उत्तरकाशी । नौगांव ।
चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाए रखने के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा यात्रा मार्गों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी है।
इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष दीपक कठैत के नेतृत्व में थाना पुरोला की नौगांव चौकी पुलिस टीम ने 09 मई 2026 की रात मुंगरा पुल, नौगांव क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने हिरोद सिंह (30 वर्ष) को अवैध चरस की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 428 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पुरोला में NDPS Act की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
हिरोद सिंह पुत्र रोजन सिंह, निवासी ग्राम सुचाण गांव, मोरी, जनपद उत्तरकाशी।
पुलिस टीम में शामिल:
उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह रावत, चौकी प्रभारी नौगांव
हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह
हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह

