
भाजपा महिला मोर्चा ने लिया उत्तरकाशी जनपद की तीनों सीट पर विजय का संकल्प ।
बड़कोट। ( मदनपैन्यूली ) आगामी विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल करने एवं महिला मोर्चा संगठन को मजबूत बनाने को लेकर सोमवार को बड़कोट में उत्तरकाशी जिला महिला मोर्चा के तत्वाधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही इस मौके पर बड़कोट नगर क्षेत्र में एक विशाल जुलूस निकाला गया।सोमवार को बड़कोट में आयोजित उत्तरकाशी जिला महिला मोर्चा के कार्यक्रम में प्रदेश एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया , महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा राणा ने कहा है कि महिला मोर्चा ने जनपद में अधिक से अधिक महिलाओं को भाजपा से जोड़ने का काम कर रही है ,भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का सभी कार्यकर्ता प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें, तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तरकाशी जिले की तीनों सीटों को जीतने के लक्ष्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प ले । कार्यक्रम का संचालन भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री संदीप राणा ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा अनुराधा बालिया, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, जगवीर भंडारी, भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश चौहान, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कृष्णा राणा, जसोदा राणा, अमित चंद शाह, राजेंद्र गैरोला, सुलोचना गौड़, आनंदी राणा, मुकेश टम्टा, परशुराम जगूडी ,कमला जुड़ियाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विक्रमादित्य के पास विश्व की सबसे बड़ी सेना थी
Tue Apr 13 , 2021
#विक्रमादित्य_के_युद्ध_का_स्वरूप विक्रमादित्य के युद्धो को जनता आज भी आदर्श दिग्विजय मानती है, वह रक्तपात कर खून की नदियां बहाने वाला क्रूर राजा नही था । वह एक सन्यासी था, जो राजा विक्रमादित्य की शरण मे आये, वह पहले की तुलना में दुगना सम्मान लेकर लौटे, विक्रमादित्य ने उनका अपमान नही […]

You May Like
-
बिजली चोरी पकडने गई टीम को बनभूलपुरा में घुसने से रोका
Pahado Ki Goonj September 26, 2019


