HTML tutorial
HTML tutorial

डीयम डा.आशीश चौहान ने सड़क सुरक्षा करने के निर्देश लोनिवि, पी यमजी यस वाई को दिये

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी डीयम आशीश चौहान ने सड़क सुरक्षा करने के निर्देश लोनिवि, पी यमजी यस वाई को दिये
    उत्तरकाशी जनपद में समस्त रा्ष्ट्रीय राजमार्ग एवं आंतरिक सड़को में पैराफिट को माइक्रो प्लानिंग लेवल पर लगाने के निर्देश एनएच, लोनिव एवं पीएमजीएसवाई को दिए। 
    जिला सभागार में जिलाधिकारी डा. आशीश चौहान ने जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए सभी निर्माण कार्यदायी संस्थाओं को सड़को पर पैराफिट एवं क्रेश बेरियर को माइक्रो प्लान के तहत लगाने के निर्देश दिए। शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों का एल्कोमीटर से जांच कर चालान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों का लाइसेंस रद्द करते हुए वाहनों का चालान कर तत्काल सीज करें। उन्होंने एआरटीओं को निर्देष देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए जनपद के प्रत्येक पुलिस थाना में वाहन चैकिंग का लक्ष्य आवंटित करना सुनिश्चित करवाएं। साथ ही मा. उच्च न्यायालय के आदेशो का अनुपालन करने के निर्देश दिए। 
    जिलाधिकारी डा. चैहान ने कहा कि अधिकतर छात्र वाहन चलाते है और कभी कबार ऐसे छात्र होते है जिनके पास लाइसेंस नहीं होता है। कालेजों में पढ़ने वाले 18 वर्ष के छात्रों के लिए कालेज परिसर में ही रोस्टर के तहत लरनिंग लाइसेंस शिविर लगाए जाए। जिससे कालेज में 18 वर्ष के छात्र भी अपना लाइसेंस बना सकें। 
    जिलाधिकारी ने टैक्सी, मैक्सी, ट्रक एवं बस यूनियन के पदाधिकारियों से अपील की है कि वे अपनी-अपनी यूनियन के समस्त वाहन चालकों का वैरिफकैशन करवाएं। उन्होंने एआरटीओ को निर्देश दिए कि ऐसे वाहन चालक जो शराब, गांजा, अफिम आदि पीकर वाहन चलाते हो उनका हर हाल में वैरिफकैशन करवाना सुनिशिचित करें। 
    बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विनोद नौटियाल, मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी आर्य, अधिशासी अभियंता लोनिवि राजेन्द्र सिंह खत्री, सहायक सम्भागीय अधिकारी चक्रपाणी मिश्र, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल, विनोद कुमार,सहित समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे। 

Next Post

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रमुख उद्यमियों को निवेश के लिए किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रमुख उद्यमियों को निवेश के लिए किया आमंत्रित ’’डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड इंवेस्टर्स समिट’’ के तहत बैंगलुरू में रोड़ शो का आयोजन बैंगलुरू/देहरादून: मंगलवार को ’’डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड : इंवेस्टर्स समिट’’ के तहत बैंगलुरू में रोड़ शो का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कर्नाटक राज्य के प्रमुख […]

You May Like