
ऑल्टो में शराब-बीयर की खेप, युवक गिरफ्तार—वाहन सीज
उत्तरकाशी। पुरोला। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुरोला पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ऑल्टो कार से 02 पेटी बीयर और 01 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 3 अक्टूबर की रात पुरोला टैक्सी पार्किंग, नौगांव रोड के पास चेकिंग की।
इस दौरान ऑल्टो कार संख्या UK 07 AR 9322 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से बी यंग मार्का की 02 पेटी बीयर और रॉयल स्टैग मार्का की 01 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही वाहन को सीज कर दिया।
पुलिस ने मामले में आशुतोष उर्फ सूरज (26) पुत्र राधेश्याम, निवासी गुंदियाट गांव, पुरोला को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ थाना पुरोला में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अक्षु रानी, हेड कांस्टेबल शूरवीर सिंह और कांस्टेबल अब्बल सिंह शामिल रहे।

