आज बसंत पंचमी के पावन पर्व पर नरेंद्रनगर स्थित राजमहल में विधि विधान व पंचांग की गणना के बाद कपाट खोलने की तिथि निकाली गई। पंडित कृष्ण प्रसाद उनियाल ने पंचांग गणना की और शुभ तिथि निकाली। इसके बाद परंपरानुसार टिहरी राजपरिवार के मनुजेंद्र शाह ने अतिथियों के समक्ष यह घोषणा की। इस अवसर पर बदरीनाथ के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूरी, टिहरी सांसद राज्यलक्ष्मी शाह, बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सीओ डीपी सिंह आदि मौजूद थे। आगामी 6 मई 2017 को सुबह ब्रह्ममुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर खुलेंगे हिन्दुओं के सर्वोच्च धाम के कपाट।
परिवार संग मसूरी पहुंचे धोनी
Mon Feb 6 , 2017
टीम इंडिया के सुपरस्टार क्रिकेटर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी परिवार संग मसूरी पहुंचे। ऐसा बताया जा रहा है कि अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने वह मसूरी आए हैं। महेंद्र सिंह धोनी दोपहर तीन बजकर 6 मिनट पर मसूरी पहुंचे। हालांकि एक दिन पहले ही उनकी पत्नी साक्षी और […]

You May Like
-
उत्तराखंड गढ़वाल रियासत की दूसरी राजधानी के नाम से प्रचलित राजा के दीवान के निवास स्थान लिखवार गावँ के प्रसिद्ध स्व संग्राम सेनानी श्री लक्ष्मी प्रसाद पैन्यूली की स्मृति में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ आयोजन के तृतीय दिवस ज्ञान यज्ञ में पूर्व विधायक बिक्रम सिंह नेगी व्यास श्री दुर्गेश महराज से आशीर्वाद लेते हुए
Pahado Ki Goonj June 9, 2018

