टीम इंडिया के सुपरस्टार क्रिकेटर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी परिवार संग मसूरी पहुंचे। ऐसा बताया जा रहा है कि अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने वह मसूरी आए हैं। महेंद्र सिंह धोनी दोपहर तीन बजकर 6 मिनट पर मसूरी पहुंचे। हालांकि एक दिन पहले ही उनकी पत्नी साक्षी और बेटी मसूरी पहुंच गए थे। वह एक दिन बाद पहुंचे हैं। धोनी लालटिब्बा में संजय नारंग के डहलिया बैंक में परिवार एवं 30 लोगों की पार्टी में शामिल हुए। लंच करने के बाद धोनी परिवार के साथ होटल रोकबी मैनर चले गए। सूत्रों के अनुसार, धोनी अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी में शामिल होने मसूरी पहुंचे। धोनी एंड फैमिली ने अभी तक मीडिया से दूरी बनाई है।
पेयजल योजना का निर्माण कार्य अधूरा
Mon Feb 6 , 2017
रुद्रप्रयाग । भरदार क्षेत्र के 53 गांवों को पेयजल संकट से निजात मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। स्वीकृति के एक दशक बाद भी रौठिया-जवाड़ी पेयजल योजना का निर्माण कार्य अधूरा है। जबकि 12.94 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। कार्यदायी संस्था ने अब 13 करोड़ के रिवाइज फंड […]

You May Like
-
Breaking news मुख्यमंत्री संज्ञान लिजये भीमताल में अधिकारियों की लापरवाही से बिना लाइसेंस के पैराग्राफ इन चल रहा है दो दुर्घटनाएं विगत दिनों हो चुकी हैं जिसमें पर्यटक घायल हो चुके हैं परंतु प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है किसी बड़े हादसे के इंतजार में हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं किसके इशारे पर यह पैराग्राफ चल रहा है
Pahado Ki Goonj June 3, 2018

