HTML tutorial
HTML tutorial

पॉलीटेक्निक द्वितीय वर्ष के छात्र ने खुदकुशी की 

Pahado Ki Goonj
पॉलीटेक्निक द्वितीय वर्ष के छात्र ने खुदकुशी की
देहरादून, राजपुर थाना क्षेत्र के गोविंदनगर इलाके में पॉलीटेक्निक द्वितीय वर्ष के छात्र ने खुदकुशी कर ली। छात्र के कमरे के बगल रहने वाले लोगों ने रविवार की सुबह खिड़की से उसका शव कमरे में पंखे से लटकते देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर छात्र के शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे से कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला है, लेकिन पड़ोसियों ने बताया कि वह देर रात तक किसी लड़की से बात कर रहा था। इस आधार पर पुलिस मामले को प्रेम-प्रसंग से भी जोड़ कर तफ्तीश कर रही है।
एसओ राजपुर अशोक राठौर ने बताया कि छात्र की पहचान नवल किशोर भट्ट (19 वर्ष) पुत्र दौलतराम भट्ट निवासी पुजार गांव, तहसील जखोली, रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। वह यहां ब्लू माउंटेन एकेडमी में पॉलीटेक्निक द्वितीय वर्ष का छात्र था और गोविंदनगर लेन नंबर दस में किराये पर कमरा लेकर रहता था। रविवार सुबह करीब सवा सात बजे उसके पड़ोस में रहने वालों ने पुलिस को सूचना दी कि नवल कमरे में पंखे से बंधी रस्सी से लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया कि नवल शनिवार की देर रात तक किसी से बात करता रहा। उसकी बातें सुन कर लग रहा था कि वह किसी लड़की से बात कर रहा है। उसके मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकार्ड भी मंगाया गया है, जिससे पता लगाया जा सके कि आखिरी बार उसकी किससे बात हुई। एसओ ने बताया कि नवल के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। फील्ड यूनिट से मौके की फोटो और वीडियोग्राफी कराई गई है। तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
Next Post

जुर्माना राशि बढ़ाने के विरोध में 16 सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे ट्रांसपोर्टर

4देहरादून, मोटर व्हीकल ऐक्ट में हुए संशोधन के विरोध में ट्रांसपोर्टरों ने गढ़वाल मंडल में हड़ताल की तैयारी कर ली है। 16 सितंबर को होने वाली एक दिन की सांकेतिक हड़ताल में बस, टैक्सी, मैक्सी, सिटी बस, ट्रक और विक्रम शामिल रहेंगे। इससे पहले ट्रांसपोर्टर 12 सितंबर को परिवहन सचिव […]

You May Like