भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पछवादून दौरा, कहा-कार्यकर्ता अभी से विस चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं

Pahado Ki Goonj
देहरादून। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत पछवादून दौरे पर हैं। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने त्यूनी, चकराता से लेकर विकासनगर, सहसपुर तक भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें अभी से 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। विकासनगर में बंशीधर भगत ने कहा कि कल दिल्ली में मतगणना के बाद एक्जिट पोल के सभी नतीजे फेल हो जायेंगे। कहा इस बार प्रदेश में भी पार्टी 57 से अधिक सीटे हासिल करेगी।
सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पछवादून व जौनासर बावर का दौरा किया। प्रदेश अध्यक्ष का हनोल, साहिया, बाड़वाला, विकासनगर सहित अन्य क्षेत्रों में जोरदार स्वागत किया गया। साहिया में कार्यकर्ताओं ने ढोल दमउफ की थपा पर रोड शो किया। इसके बाद पूरे बाजार में प्रदेश अध्यक्ष के रोड शो पर जगह जगह पफूल बरसाये गए। हनोल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने महासू देवता मंदिर हनोल में पूजा अर्चना कर मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। विकासनगर में डाकपत्थर चैक पर भाजपाईयों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बंशीध्र भगत ने कार्यकर्ताओं को संबोध्ति करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अध्यक्ष हैं, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें जिससे आने वाले विधनसभा चुनाव में उत्तराखंड में भाजपा का पिफर से कमल खिले। उन्होंने कहा कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचने का काम करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का स्वाभिमान बढ़ा। प्रदेश भाजपा सरकार आलवेदर रोड, कर्णप्रयाग रेल लाइन, अटल आयुष्मान योजना, गोल्डन कार्ड सहित केंद्र और प्रदेश सरकार ने लोक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाएं। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही हैं, जिनको जनता तक पहुंचाकर लोगों योजनाओं का लाभ लेने के बारे में बताएं। जिससे जहां अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठायेंगे। भाजपा एक वर्ग की पार्टी नहीं है वह सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। कहा आज देश को भाजपा की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को संगठित कर 2022 के चुनाव के लिए तैयार करना है।
एक सवाल के जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीएए  को लेकर विपक्षी दल लोगों को गुमराह कर करने का काम कर रहे हैं। सीएए नागरिकता छीनने का नहीं देने का कानून है। उन्होंने कहा कल ;आजद्ध दिल्ली में मतगणना के बाद सभी के एग्जिट पोल पफेल हो जाएंगे। दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने 2022 से पहले ही उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश में 57 सीटें हासिल करेगी। पार्टी को गठबंधन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चैहान, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा, वरिष्ठ नेत्री नीरू देवी, वरिष्ठ नेता अरूण मित्तल, सूरत सिंह चैहान, अमरजीत सिंह, मोहित शर्मा, नवीन ठाकुर, जर्नाधन जोशी, पालिका वार्ड मेम्बर कृष्णा तोमर, मीडिया प्रभारी अनिल, संजय कौशिक, रचिता ठाकुर, मंडल अध्यक्ष विकासनगर गौरव चावला, सविता ध्यानी और साहिया से अमर सिंह चैहान के अलावा एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष मूरतराम शर्मा, भाजपा नेता प्रताप सिंह रावत, त्यूनी मंडल अध्यक्ष रतन सिंह चैहान, महामंत्री नीरज, राजाराम शर्मा, पान सिंह राणा, मानदास, लेखराज शर्मा, पीतांबर, मातबर सिंह, मंगतराम, रामलाल सेमवाल, रामानंद शर्मा, रमेश डोभाल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
————————————————————
Next Post

गढ़वाली फीचर फिल्म फ्यूंली के पोस्टर का अनावरण

देहरादून। फिल्म निर्माता मनीष वर्मा की गढ़वाली फीचर फिल्म (फ्यूंली) के पोस्टर का अनावरण किया गया। यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होगी। फिल्म (फ्यूंली) के पोस्टर का विमोचन रविवार को ओएनजीसी के ऑडिटोरियम में उत्तराखंड लोकसंस्कृति, लोकगीत-संगीत और लोक विधा के कार्यक्रम में किया गया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों […]

You May Like