देहरादून। जनपद पौडी के कोटद्वारः क्षेत्र में देर रात फायरिंग कर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार बहुचर्चित रघुवंशी हत्याकांड के सरकारी गवाह योगम्बर नेगी उर्फ डब्बू के जीवानंदपुर स्थित घर पर अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई, जिससे वहा कुछ समय के लिए अफरा-तफरा मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की गहनता से जांच की. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि योगंबर नेगी काफी समय से यहां निवासरत नहीं हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी ने बताया कि घटना रात 8.30 बजे की है। बाइक सवार दो बदमाशों ने रघुवंशी हत्याकांड के सरकारी गवाह योगम्बर उर्फ डब्बू के घर पर फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जायेगा।
उत्तरकाशी :- दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ।
Wed Dec 25 , 2019
उत्तरकाशी :- दो दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ ।। उत्तरकाशी :- (मदनपैन्यूली) उत्तरकाशी में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत एवं विशिष्ट अतिथि जिला […]
You May Like
-
जनहित के कार्यों पर होगी त्वरित कार्यवाहीः अग्रवाल
Pahado Ki Goonj February 17, 2021
-
उत्तराखंड में राज्य के शहीद,केदारनाथ आपदा के शहीद,की आत्मशांतिएवं देश की रक्षा में लगे सैनिकों को विजय दिलाने, जन कल्याण के लिये एकादस रुद्र महा यज्ञ के आयोजन में पहाडोंकीगूँज हिन्दी साप्ताहिक पत्र के कार्यलय में चर्चा करते हुए भारत के प्रसिद्ध प्राचीन तंत्रीय साधक बगलामुखी आचार्य चन्द्र भान भट्ट से विचार करते हुए
Pahado Ki Goonj June 2, 2018

