HTML tutorial
HTML tutorial

हिमाचल की तर्ज़ पर हो भू-क़ानून- भावना पांडे

Pahado Ki Goonj

 

देहरादून पहाडोंकीगूँज,जनता कैबिनेट पार्टी की अध्यक्षता भावना पांडे ने भू कानून पर उठाई आवाज

राज्य आंदोलनकारी और जनता कैबिनेट पार्टी की अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा कि अगर राज्य में हमारी सरकार बनी तो हम हिमांचल की तर्ज पर भू कानून लागू करेंगे। भावना पांडे ने देहरादून के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क भू-कानून को लेकर चल रहे धरने को समर्थन दिया। यहां लगातार ग्यारहवे दिन भी अनशन जारी है.. आंदोलन कारियों के बीच जाकर भावना पांडे ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की नींव की अग्रणी रही मातृशक्ति की मूलभावनाओं के साथ जो खिलवाड़ हुआ हैं वो हमारे बीच के ही नेताओं ने किया हैं.. भू-अध्यादेश अधिनियम अभियान की संयोजक सुलोचना भट्ट व सहसंयोजक धना वाल्दिया भी आंदोलन में शामिल हैं। यहां महिला आंदोलनकारी सख्त भूकानून की मांग को लेकर अनशन कर रही हैं। इनकी मांग है कि हिमांचल की तर्ज़ पर उत्तराखंड में भू-क़ानून बने। भावना पांडे ने कहा कि आज की तस्वीर फिर उत्तराखंड में 1994 की याद दिला रही है ज़ब राज्य आंदोलन को लेकर मातृशक्ति सड़कों पर जनगीतों को लेकर उतरती थी.. आज वही पुनरावृत्ति हो रही है.. फिर से एकबार मातृशक्ति उसी जोश से लड़ रही है और अंत तक लड़ने की शक्ति को लेकर अनशन कर रही है।

Next Post

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लान्च की घसियारी योजना

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना को लान्च किया। इस योजना से पशुओं के लिए चारा जुटाने के लिए महिलाओं के सिर से बोझ कम होगा और उनके समय और श्रम की बचत होगी। घसियारी योजना के तहत पशुपालकों को पशुआहार (साइलेज) के […]

You May Like