HTML tutorial
HTML tutorial

सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान की याद में मनाया गया आपदा प्रबंधन दिवस

Pahado Ki Goonj

सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान की याद में मनाया गया आपदा प्रबंधन दिवस

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने पर जोर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यह दिवस उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में हुए ऐतिहासिक बचाव अभियान की याद में मनाया जा रहा है। 28 नवंबर 2023 को सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को लंबे और चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया था।

इस ऐतिहासिक अभियान की याद में प्रदेशभर में 25 से 28 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत लोगों को आपदाओं के प्रति जागरूक करने के साथ ही मॉक ड्रिल के माध्यम से राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों को परखा जा रहा है।

कार्यक्रम में मंत्रीगण और शासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वहीं सभी जिलों के जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इसके अलावा स्कूलों और डिग्री कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भी ऑनलाइन कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी देना और सरकारी विभागों की राहत एवं बचाव व्यवस्था को और मजबूत बनाना है।

You May Like