राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं

Pahado Ki Goonj
देहरादून,राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना करते हुए उनसे प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अनुरोध किया है।
राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि गत वर्ष कोविड-19 के कारण  सम्पूर्ण विश्व के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है। नये वर्ष मंे हम सब को मिलकर देश तथा  प्रदेश के विकास व समृद्वि हेतु प्रयास करने होगे। प्रधानमंत्री जी के ’आत्मनिर्भर भारत‘ को विकास का मूलमंत्र बनाते हुये सभी को अपने -अपने क्षेत्रों में ईमानदारी व लगन से कार्य करना होगा। राज्यपाल ने कहा कि आने वाली चुनौतियों का सामना सकारात्मक  सोच तथा साहस के साथ किया जा सकता है।
                              राज्यपाल ने  कामना की है कि नया साल सभी के लिए बहुत सारी सफलता और खुशी का साक्षी बने। उन्होेंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की राज्यपाल के रूप में वे अपने समस्त संवैधाानिक दायित्वों को पूर्ण निष्ठा से निभाते रहने के साथ ही राष्ट्र एवं राज्य के समग्र विकास हेतु आमजन के कल्याण, महिला सशक्तीकरण, जल एवं पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने का संकल्प लेती हैं।
Next Post

मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है

देहरादून,मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्य सचिव ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्ध एवं खुशहाल जीवन की कामना की है। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य के प्रत्येक नागरिक तक जनकल्याणकारी योजनाओं […]

You May Like