HTML tutorial
HTML tutorial

काॅलेज अग्रिम आदेश तक बंद

Pahado Ki Goonj

देहरादून। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्‍तराखंड में सरकारी व निजी विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेज अग्रिम आदेश तक बंद रहेंगे। शासन ने कोविड महामारी को देखते हुए जारी किया आदेश। ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने के निर्देश दिए। सोमवार को शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार अग्रिम आदेशों तक प्रदेश में स्थित सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय अग्रिम आदेश तक बंद रहेंगे।
बसों का संचालन ठप, यात्रियों को उठानी पड़ रही परेशानी
हल्द्वानी। पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों की लाइफ लाइन कही जाने वाली कुमाऊं मोटर ओनर्स यूनियन (केमू) ने बसों का संचालन बंद कर दिया है। ऐसे में पहाड़ से आने और जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा फजीहत उठानी पड़ रही है। वहीं, सरकार द्वारा बसों में 50 प्रतिशत सवारी ले जाने और किराए में वृद्धि नहीं किए जाने के आदेश के विरोध में संचालन बंद किया गया है। वहीं, केमू के अध्यक्ष सुरेश डसीला का कहना है कि सरकार ने बसों में 50 प्रतिशत सवारी बैठाने का आदेश दिया है, लेकिन किराया अभी तक बढ़ाने का आदेश जारी नहीं किया है। ऐसे में बसों में यात्री कम होने के चलते डीजल का खर्च भी नहीं निकल पा रहा है। इस कारण केमू यूनियन ने हड़ताल का फैसला लिया है। गौरतलब है कि हल्द्वानी से केमू की 90 बसों का पहाड़ के रूटों में संचालन होता है। वहीं बसों का संचालन बंद होने से मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Next Post

कोरोना ने पर्यटन व्यवसाईयों की तोड़ी कमर

मसूरी। कोरोना संक्रमण से पर्यटन नगरी पहाड़ों की रानी मसूरी की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। होटल व्यवसाय हो या छोटे व्यापारी कारोनाकाल ने सभी को प्रभावित किया है। हालात पिछले साल कोरोना लॉकडाउन से ही खराब हैं, वहीं कोरोना की दूसरी लहर ने व्यवसायियों की कमर तोड़ दी […]

You May Like