भारत ने पहली बार इंग्लैंड में टी-20 सीरीज जीती, रोहित ने लगाया शतक; तीसरा मैच 7 विकेट से जीत

Pahado Ki Goonj

भारत ने पहली बार इंग्लैंड में टी-20 सीरीज जीती, रोहित ने लगाया शतक; तीसरा मैच 7 विकेट से जीत 

महेंद्र सिंह धोनी टी-20 में 50 कैच लेने वाले पहले विकेटकीपर बनेधोनी एक मैच में 5 कैच लेने वाले पहले विकेटकीपर भी बन गए हैंभारत ने लगातार 8वीं टी-20 सीरीज को अपने नाम किया

ब्रिस्टल.  भारत ने यहां खेले गए टी-20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर पहली बार टी-20 सीरीज पर कब्जा किया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 199 रन का लक्ष्य दिया। जिसे भारत ने रोहित शर्मा के तीसरे शतक की मदद से 18.4 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। हार्दिक पंड्या 14 गेंद में 33 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में 20 ओवर में 9 विकेट पर 198 रन बनाए। ओपनर जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए।
 -20 में 2 हजार रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बने रोहित: रोहित शर्मा ने इस मैच में 14 रन बनाते ही अपने दो हजार टी-20 रन पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे और विराट कोहली के बाद दूसरे भारतीय हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम और पाकिस्तान के शोएब मलिक भी दो हजार रन बना चुके हैं। रोहित टी-20 में तीन शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो भी 3 शतक लगा चुके हैं।

चहर के पहले ही ओवर में बने 13 रन: इंग्लैंड की पारी में भारत के लिए पहला ओवर फेंकने दीपक चहर आए। ये उनका पहला अंतरराष्ट्रीय ओवर भी था। इसमें जोस बटलर और जेसन रॉय ने मिलकर 13 रन बनाए। उसके बाद जेसन रॉय ने हार्दिक पंड्या के पहले ओवर में 22 रन बनाए। इस ओवर में जेसन ने 2 चौके और 2 छक्के लगाए। हालांकि बाद में हार्दिक ने 14वें ओवर में दो विकेट लेते हुए पहले इयॉन मोर्गन और फिर एलेक्स हेल्स को आउट किया। उन्होंने 18वें ओवर में बेन स्टोक्स को 14 और जॉनी बेयरस्टो को 25 रन पर आउट किया। हार्दिक ने मैच में कुल 4 विकेट लिए।

भारत ने टीम में दो बदलाव किए: कप्तान विराट कोहली ने भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव की जगह सिद्धार्थ कौल और दीपक चहर को टीम में शामिल किया। चहर पहली बार भारतीय टीम के लिए खेल रहे हैं। वहीं, इंग्लैंड ने भी टीम में एक बदलाव करते हुए जो रूट की जगह ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को शामिल किया।

बल्लेबाजरनगेंद4s6sरोहित शर्मा नाबाद10056115शिखर धवन कै. जैक बॉल बो. विली5310लोकेश राहुल कै. जॉर्डन बो. बॉल191012विराट कोहली कै. एंड बो. जॉर्डन432922हार्दिक पंड्या नाबाद331442rन: 201/3, ओवर: 18.4, एक्स्ट्रा: 1.विकेट पतन: 21/1, 62/2, 151/3.

गेंदबाज: डेविड विली: 3-0-37-1, जैक बॉल: 3-0-39-1, क्रिस जॉर्डन: 3.4-0-40-1, लियम प्लंकेट: 3-0-42-0, बेन स्टोक्स: 2-0-11-0, आदिल रशीद: 4-0-32-0.इंग्लैंड : स्कोरबोर्ड

बल्लेबाजरनगेंद4s6sजेसन रॉय कै. धोनी बो. चहर673147जोस बटलर बो. कौल342170एलेक्स हेल्स कै. धोनी बो. हार्दिक302432इयॉन मोर्गन कै धोनी बो. हार्दिक6900बेन स्टोक्स कै. कोहली बो. हार्दिक141020जॉनी बेयरस्टो कै धोनी बो. हार्दिक251422डेविड विली बो. उमेश1200क्रिस जॉर्डन रन आउट (धोनी)3300लियम प्लंकेट कै. धोनी बो. कौल9401आदिल रशीद नाबाद4310

रन: 198/9, ओवर: 20, एक्स्ट्रा: 5.

विकेट पतन: 94/1, 103/2, 134/3, 140/4, 177/5, 181/6, 183/7, 194/8, 198/9.

गेंदबाजी: दीपक चहर: 4-0-43-1, उमेश यादव: 4-0-48-1, सिद्धार्थ कौल: 4-0-35-2, हार्दिक पंड्या: 4-0-38-4, युजवेंद्र चहल: 4-0-30-0.

Next Post

पिथौरागढ़ में भारी बारिश से तबाही कई घरों में घुसा मलवा पैदल पुल बहे राम गंगा में बाढ़ जैसी स्थिति

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में वर्ष 2013 की आपदा के बाद एक बार फिर हालात बिगड़ गए हैं। यहां भारी भरकम और लगभग 12 फ़ीट ऊंची जे.सी.बी.मशीन को भी यहां बहने वाली राम गंगा नदी ने आसानी से अपने आगोश में ले लिया। नदी का तेज बहाव जे.सी.बी.मशीन को धीरे […]

You May Like