HTML tutorial
HTML tutorial

मोबाइल पर सस्ती बातचीत का दौर खत्म 50 फीसद तक महंगी हो जाएंगी एयरटेल, वोडाफोन और जियो की दरें

Pahado Ki Goonj

नई दिल्ली। वित्तीय संकट से उबरने के लिए दूरसंचार कंपनियों ने रविवार को मोबाइल कॉल और डेटा की दरें बढ़ाने की घोषणा की। वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल की दरें पोस्टपेड उपभोक्ताओं के लिए तीन दिसंबर से महंगी हो जाएगी। वहीं, रिलायंस जियो छह दिसंबर को नई दरें की घोषणा करेगी। दूरसंचार कंपनियों का कहना है कि भारी घाटे के बाद दरों में बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया था। इस बढ़ोतरी पर प्रतिक्रिया देते हुए दूरसंचार विशेषज्ञों ने कहा कि दूरसंचार क्षेत्र में लंबे समय से चला आ रहा सस्ती कॉल और डेटा का दौर खत्म हो गया है। भारी कर्ज में डूबी कंपनियों के पास दरें बढ़ाने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था क्योंकि हाल ही में समायोजित सकल आय (एजीआर) पर सु्प्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया पर वित्तीय दबाव बढ़ा है। गौरतलब है कि शीर्ष अदालत दूरसंचार कंपनियों पर पुरानी वैधानिक देनदारियों के रूप में सरकार का 1.47 लाख करोड़ रुपये का बकाया चुकाने का आदेश दिया है। ’ 2016 में जियो के आने के बाद से सस्ते कॉल और डेटा का दौर शुरू हुआ।’ 13 में सिर्फ चार दूरसंचार कंपनियां रह गई रिलायंस जियो के सामने कीमतों की लड़ाई में। ’ 1.47 लाख करोड़ करोड़ देने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने कंपनियों को दिया।

Next Post

उत्तरकाशी की 10 बाल वैज्ञानिक छात्र-छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली डॉ एपीजे अब्दुल कलाम विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी महोत्सव के लिए हुआ चयन ।

उत्तरकाशी की 10 बाल वैज्ञानिक छात्र-छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली डॉ एपीजे अब्दुल कलाम विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी महोत्सव के लिए हुआ चयन उत्तरकाशी। ( मदन पैन्यूली)                               राज्य स्तरीय डॉ एपीजे अब्दुल […]

You May Like