देहरादून। प्रेमनगर के झाझरा में एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रेमनगर पुलिस के अनुसार महिला की पहचान राधा देवी उम्र करीब 65 वर्ष पत्नी रामेश्वर प्रसाद निवासी साई विहार के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार राधा देवी झाझरा में ही फिजियोथेरेपी कराने के बाद अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह पेट्रोल पंप के पास आई तो सामने से आते एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। चालक मौके से भाग गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने मौके पर पहंुचकर महिला के रिश्तेदार को सूचना दी। महिला के पति अपने काम से टिहरी गए हुए हैं। उनका एक बेटा सऊदी अरब और दूसरा अमेरिका में रहता है। जबकि, उनकी एक बेटी है, जिसकी शादी मसूरी में हुई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
दून में महिला को लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Mon Nov 30 , 2020
देहरादून। पुलिस ने महिला के साथ हुई सनसनीखेज लूट का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में 24 नवंबर की शाम टप्पेबाजों ने महिला से 11 […]

You May Like
-
उत्तराखंड में जल्द शुरू होगा रक्षा उपकरण संस्थान
Pahado Ki Goonj January 14, 2020
-
भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान का यमुना घाटी हुआ स्वागत
Pahado Ki Goonj December 24, 2019

