कोटद्वार। शुक्रवार देर रात एसजीआरआर इंटर कॉलेज तक जंगल की आग पहुंच गई। आग में कॉलेज के चार कमरे और उसमें रखा सारा फर्नीचर व सामान खाक हो गया। उत्तराखंड के जंगल लगातार आग की भेंट चढ़ रहे हैं। वहीं शनिवार को नैनीताल मार्ग बेलुवाखान के पास जंगलों की आग की चपेट में आकर एक पेड़ रास्ते पर गिर गया। जिस रास्ता बंद हो गया और दोनों ओर वाहन फंस गए। हालांकि बाद में पेड़ हटाकर रास्ता खोल दिया गया। अस्कोट (पिथौरागढ़) के सोनीपातल में जंगल की आग से चार मकान जल गए। घरो में रखा सारा सामान जल गया। चंपावत में मानेश्वर के जंगल और देवराड़ी बैंड खूना के पास के जंगल में लगी आग से आधे हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में वन संपदा जल गई है। बागेश्वर के कांडा के भद्रकाली गांव में जंगल की आग से गेहूं की खड़ी फसल जल गई है। पिथौरागढ़ के ग्राम पंचायत लेकमकांडा के सोनी पातल तोक के जंगलों में भीषण आग लग गई, जो घरों तक पहुंच गई। चार मकान आग की भेंट चढ़ गए। ग्राम प्रधान ने बताया कि घरों में रखे बर्तन और जरूरी सामान पूरी तरह जल गया है। परिवार के लोग दूसरी जगह रहते हैं। इस कारण जनहानि नहीं हुई।
मसूरी-राजपुर ट्रैकिंग रूट पर लगी आग ने छुटाए वन विभाग के पसीने
Sun Apr 11 , 2021
देहरादून। शहनशाही आश्रम होते हुए जाने वाले मसूरीः ओल्ड राजपुर ट्रैकिंग रूट के पास पहाड़ी में आग लग गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि, कुछ हिस्से में आग पर बुझा ली गई, लेकिन दूसरी ओर खड़ी […]

You May Like
-
लोकतंत्र के चार पाये में न्यायधीश, पत्रकार सारे आम मारे जारहे है, आप अब देश को किस ऒर लेजाना चाहते है, यह अर्जुन की भांति आपको शीघ्र निर्णय लेना हैआज निर्भिक पत्रकार आंदोलन के शिल्पी स्व कुवंर प्रशून की 12वी पुण्य तिथि पर सची श्रद्धांजलि पत्रकार बिरादरी को संघर्ष करने के लिए समर्पित आपके संघर्ष करने के लिए है, आज कुँवर प्रसून जैसे लोगो की जरुरत है
Pahado Ki Goonj July 15, 2018

