HTML tutorial
HTML tutorial

महाराजा अग्रसेन की जीवनी एवं श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन व्यास जी ने कथा की अमृत वर्षा की

Pahado Ki Goonj
प्रथम नवरात्रि तिथि को होता है महाराज अग्रसेन जी का जन्मोत्सव
देहरादून। कथा व्यास सुभाष जोशी जी ने कहा की महाराजा अग्रसेन जी का जन्मोत्सव शारदीय नवरात्रि की प्रथम तिथि को होता है जो इस वर्ष 7 अक्टूबर 2021 को मनाया जाएगा
उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के जीवन से हमें भी प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने देश व समाज को आगे बढ़ाने में अपने रचनात्मक कार्यों से सहयोग करना चाहिए
नए समाज का किया निर्माण
महाराजा अग्रसेन जी ने जनक पिता बन कर एक नए समाज का निर्माण किया उन्होंने 1 रुपया और एक ईंट का नारा दिया उन्होंने इंसानियत से रहने का नारा भी दिया हरियाणा के अग्रोहा धाम में उनका पवित्र मंदिर है प्रत्येक वैश्य बंधुओं को एक बार वहां जाकर अवश्य दर्शन करनी चाहिए
रुक्मणी विवाह
आज व्यास जी ने रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाया उन्होंने कहा कि जब पिता ने रुक्मणी का विवाह  शिशुपाल से तय कर दिया तो रुकमणी जी ने चोरी से एक पत्र श्री कृष्ण जी को भेजा जिसमें उन्होंने सारा वृतांत लिखा इसके पश्चात श्री कृष्ण जी रुकमणी जी का संदेश पाकर रथ पर सवार होकर रुकमणी को लाने के लिए उनके राज्य की ओर चल दिए साथ में बलराम भैया भी थे जब रुक्मणी सजधज कर तैयार होकर मंदिर में माता रानी का आशीर्वाद लेने के लिए आई तभी श्री कृष्ण जी ने रुक्मणी का हाथ पकड़कर अपने रथ पर बैठा लिया और रथ को अपने राज्य द्वारकापुरी की ओर दौड़ा दिया इस प्रकार रुक्मणी जी का विवाह श्री कृष्ण के साथ संपन्न हुआ जब शिशुपाल आदि श्री कृष्ण के रथ का पीछा करने लगे तो बलराम जी ने आकर उनकी सेना को रोक लिया
सुदामा प्रसंग
कथा के अंत में व्यास जी ने श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया जिसे सुनकर सभी गमगीन हो गए
कलयुग का प्रत्यक्ष ग्रंथ है भागवत
श्री कृष्ण जी कहते हैं जब भागवत सुनकर राजा परीक्षित जैसे राजा मौत से भी मिट जाता है तो यदि आम आदमी इस ग्रंथ का श्रवण करता है तो वह भी मोह माया के बंधनों से मुक्त होकर बैकुंठ धाम की ओर जाता है उन्होंने यह भी कहा कि लेकिन इसके लिए सत्कर्म और जब तक करना आवश्यक है कथा के अंत में आरती हुई और सभी को प्रसाद वितरित किया गया
शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल राकेश गुप्ता श्री राम मंदिर दीप्लोक कॉलोनी से प्रमोद अनिल बग्गा श्री श्याम सेवा मंडल श्री श्याम प्रेमी परिवार शनि सेना प्रतिनिधि उपस्थित रहे
कल प्रातः में होगा हवन व कथा का सारांश और भंडारा
कल प्रातः 8:00 हवन होगा और इसके पश्चात कथा का सारांश होगा तथा पूर्णाहुति के पश्चात आरती होगी और भंडारे का प्रसाद वितरित होगा इस अवसर पर सर्वश्री कमलेश गर्ग फतेह चंद गर्ग अजय गुप्ता संजीव सिंघल सुनील कुमार अग्रवाल रितु गोयल ममता अग्रवाल सतीश कंसल अमित गोयल अनिल गोयल राखी गुप्ता योगेंद्र कुमार अग्रवाल आरसी गर्ग धन प्रकाश गोयल विजेंदर बंसल अनुराग अग्रवाल कपिल गुप्ता राखी गुप्ता निर्मल गोयल हर्ष अग्रवाल एम एल गुप्ता संदीप अग्रवाल विक्की गोयल राजकुमार गुप्ता एकलव्य अग्रवाल सार्थक गुप्ता प्रीति गुप्ता मेघा गर्ग रीना मित्तल उपस्थित रहे
Next Post

सीएम ने पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास से पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि किसी समाज एवं राष्ट्र की उन्नति में उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में उद्योगों से जुड़े […]

You May Like