HTML tutorial
HTML tutorial

धर्म और आध्यात्म पर आधारित होगा फिल्म फेस्टिवल

Pahado Ki Goonj

ऋषिकेश: मुनिकीरेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिसॉर्ट में सोमवार 12 मार्च से ऋषिकेश इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। फिल्म फेस्टिवल में धर्म व आध्यात्म पर आधारित 30 भारतीय व विदेशी फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। धर्म और अध्यात्म पर अपनी तरह का यह पहला फिल्म फेस्टिवल है, जिसमें कई विदेशी फिल्म निर्माता भी शिरकत करेंगे।

शनिवार को गंगा रिसॉर्ट में आयोजित पत्रकार वार्ता में ऋषिकेश फिल्म फेस्टिवल की संस्थापक तेजस्वी गिरी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12 मार्च को मुनिकीरेती शत्रुघ्न घाट पर ऋषिकेश फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर इंडोनेशिया-इंडिया कल्चर एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत इंडोनेशिया के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे।

इंडोनेशिया की लता मंगेशकर कही जाने वाली पाश्र्व गायिका आयुलक्ष्मी भी प्रस्तुति देंगी। उन्होने बताया कि 13 मार्च से 18 मार्च तक गंगा रिसॉर्ट में धर्म व अध्यात्म पर आधारित कुल 30 भारतीय व विदेशी फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। 16 मार्च को खासतौर पर भावातीत ध्यान योग के प्रणेता महर्षि महेश योगी व उनके शिष्य रहे विश्व के प्रख्यात बैंड बीटल्स के सदस्यों पर आधारित लघु फिल्में, डाक्युमेंट्री व अन्य उपलब्ध वीडियो प्रदर्शित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि ऋषिकेश फिल्म फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ाव देना है। इस आयोजन को उत्तराखंड पर्यटन व गढ़वाल मंडल विकास निगम भी सहयोग कर रहा है। इस अवसर पर आयोजन समिति से जुड़े स्टेवे साउटे, इंडोनेशिया की सुप्रसिद्ध पाश्र्व गायिका आयुलक्ष्मी, स्प्रिच्युअल इंडिया के संस्थापक सोनू त्यागी, मनन द्विवेदी, पवन गुलाटी आदि उपस्थित थे।

Next Post

रोबोटिक सर्जरी से मरीज में संक्रमण का खतरा टला

ऋषिकेश : उत्तराखंड विज्ञान और तकनीकी काउंसिल के महानिदेशक प्रो. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि रोबोट सर्जरी के रूप में एम्स में मरीजों के इलाज के लिए नई तकनीक की शुरुआत की गई है। आवश्यकता के अनुसार अन्य संस्थानों के लिए क्लीनिकल ट्रायल में भी यह तकनीक लाभदायक होगी। एम्स […]

You May Like