HTML tutorial

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का 11वां द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, समस्याओं पर हुआ मंथन ।

Pahado Ki Goonj

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का 11वां द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, समस्याओं पर हुआ मंथन
बड़कोट (उत्तरकाशी)।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड की जनपद शाखा उत्तरकाशी के तत्वावधान में 11वां द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को बड़कोट स्थित एक होटल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में जनपद सहित प्रदेशभर से आए फार्मासिस्टों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय डोभाल, अति विशिष्ट अतिथि प्रताप सिंह पंवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. रावत तथा डिप्टी सीएमओ डॉ. आर्य सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
अधिवेशन में स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका, कार्यस्थल की चुनौतियां, सेवा शर्तों में सुधार, पदोन्नति और वेतन विसंगतियों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में फार्मासिस्टों की भूमिका अत्यंत अहम है, इसलिए उनके हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।
इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने, समस्याओं के समाधान हेतु एकजुटता बढ़ाने और शासन स्तर पर प्रभावी पैरवी करने पर विशेष जोर दिया गया।
जिलाध्यक्ष अजय जोशी एवं सचिव जय प्रकाश मखवाण ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवेशन से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि अधिवेशन में लिए गए निर्णय भविष्य में फार्मासिस्टों के हितों को और सशक्त करेंगे।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुधा कुकरेती, प्रदेश महामंत्री डॉ. सतीश चंद पांडे, जे.पी. टम्टा, मुकेश नौटियाल, आनंद सिंह चौहान, भगवान सिंह, वीरेंद्र सिंह पंवार, त्रेपन सिंह, भगवती प्रसाद, कमल दास, चंद्रमोहन राणा, उमरयाल सिंह रावत, पूरन सिंह, सी.पी. नौटियाल, एलम पंवार, रविंद्र सिंह, प्रेम लाल भारती, अखिलेश नाथ, केदार राजवंशी, मुकेश कुमार, दीप्ति सहित दर्जनों लोग उपस्थित

Next Post

यमुनाघाटी में सम्मान की गूंज: वरिष्ठ पत्रकार सुनील थपलियाल का भव्य अभिनंदन

यमुनाघाटी में सम्मान की गूंज: वरिष्ठ पत्रकार सुनील थपलियाल का भव्य अभिनंदन नौगांव । उत्तरकाशी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल यमुनाघाटी कार्य समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ पत्रकार सुनील थपलियाल को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान किया गया। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष […]

You May Like