HTML tutorial

यमुनोत्री यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने परखी व्यवस्थाएं

Pahado Ki Goonj

यमुनोत्री यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने परखी व्यवस्थाएं

यमुनोत्री/बड़कोट। चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने यमुनोत्री धाम पहुंचकर जानकीचट्टी से धाम तक करीब 5 किमी पैदल मार्ग का निरीक्षण किया।

डीएम ने क्षतिग्रस्त रेलिंग व दीवारों की तत्काल मरम्मत, सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बढ़ती श्रद्धालु संख्या को देखते हुए भीड़ नियंत्रण और घोड़ा-खच्चर संचालन को व्यवस्थित रखने पर भी जोर दिया गया।

उन्होंने स्यानाचट्टी, पालीगाड, सिलाईबैंड और औजारी में पर्याप्त मशीनरी व कर्मचारियों की तैनाती कर यात्रा मार्ग सुचारू रखने के निर्देश दिए। पुलिस चौकी यमुनोत्री का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था भी परखी।

Next Post

उपरीकोट में भेडू कु थौलू, विधायक सुरेश चौहान ने की शिरकत

उपरीकोट में  भेडू कु थौलू, विधायक सुरेश चौहान ने की शिरकत उत्तरकाशी। वरुणाघाटी के उपरीकोट में आयोजित पौराणिक भेडू कु थौलू-2026 में गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने आराध्य देव श्री सोमेश्वर देवता के दर्शन-पूजन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। […]

You May Like